Asia University Rankings 2023: एशिया के टॉप 200 में भारत के 18 संस्थान, JNU बाहर-IISc टॉप पर

Asia University Rankings 2023, Top 18 Indian Universities List: एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में कुल मिलाकर टॉप 50 में भारत का एक यूनिवर्सिटी, टॉप 100 में चार यूनिवर्सिटी और शीर्ष 200 में 18 यूनिवर्सिटी शामिल हैं. एशिया के टॉप 200 संस्थानों में जगह बनाने वाले टॉप संस्थानों की लिस्ट यहां देख सकते हैं.

Advertisement
एशिया रैंकिंग 2023 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु 48वें स्थान पर एशिया रैंकिंग 2023 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु 48वें स्थान पर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2023,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

Asia University Rankings 2023, Top 18 Indian Universities List: लंदन की टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने 2023 की वार्षिक एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी कर दी है. इस लिस्ट में भारत के 18 यूनिवर्सिटीों ने इस साल एशिया के टॉप 200 संस्थानों में जगह बनाई है. इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (IISc) बैंगलुरु 48वीं रैंक के साथ टॉप पर है, हालांकि, पिछले साल की तुलना में आईआईएससी में छह स्थान की गिरावट आई है. वहीं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी इस लिस्ट से बाहर हो गया है. पिछले साल जेएनयू 167वें स्थान पर था लेकिन इस बार इसे 201-250 संस्थानों में जगह दी गई है.

Advertisement

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में कुल मिलाकर टॉप 50 में भारत की एक यूनिवर्सिटी, टॉप 100 में चार यूनिवर्सिटी और शीर्ष 200 में 18 यूनिवर्सिटी शामिल हैं. एशिया के टॉप 200 संस्थानों में जगह बनाने वाले टॉप संस्थानों की लिस्ट यहां देख सकते हैं.

भारतीय संस्थान का नाम और रैंक, यहां देखें-

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु (IISc): 48
2. जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च: 68 
3. शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज: 77
4. महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी: =95
5. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, हैदराबाद: =106
6. अलगप्पा यूनिवर्सिटी: 111
7. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज: =113
8. जामिया मिल्लिया इस्लामिया: =128
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़: =131
10. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली: =137
11. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदौर: =142
12. थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी: =145
13. केआईआईटी यूनिवर्सिटी: =147
14. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी: =155
15. ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी: =159
16. दिल्ली प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी: =170
17. कलासलिंगम एकेडमिक ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन: =183
18. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी: 190

Advertisement

बता दें कि टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के समान 13 परफॉर्मेंस इंडीकेटर्स/पैरामीटर्स पर 31 देशों के 669 विश्वविद्यालयों के परफॉर्मेंस का आकलन करते हुए एशिया के टॉप संस्थानों की लिस्ट जारी की है. यह रैंकिंग लिस्ट तैयार करने के लिए संस्थानों को शिक्षण, अनुसंधान, ज्ञान हस्तांतरण और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण के आधार पर आंका गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement