आजकल हर जगह एक ही सवाल सुनने को मिल रहा है- क्या एआई आपकी नौकरी पर असर डालेगा? लगातार हो रही नौकरियों में छंटनी के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है. लेकिन डरने से बेहतर है समय रहते खुद को तैयार करना.हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की एक रिपोर्ट में करीब 2 लाख एआई इस्तेमाल के मामलों की स्टडी की गई. इसमें पता चला कि कई नौकरियों में बड़ा काम अब एआई कर सकता है.
किन नौकरियों पर ज्यादा असर पड़ सकता है?
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ काम ऐसे हैं जिनमें एआई 80% से ज्यादा काम खुद कर सकता है.
ज्यादा खतरे वाली नौकरियां:
तकनीकी क्षेत्र में भी AI का असर
इनमें से ज्यादातर काम भाषा, कंप्यूटर और डेटा से जुड़े होते हैं. एआई ऐसे काम तेजी से और कम समय में कर सकता है.
कंपनियां क्या कर रही हैं?
कई कंपनियां नई भर्ती कम कर रही हैं और एआई टूल्स का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं. कुछ क्षेत्रों में नौकरी की रफ्तार धीमी हो गई है. फ्रीलांस राइटिंग और कोडिंग जैसे कामों में भी कमी देखी जा रही है.
क्या सभी नौकरियां खतरे में हैं?
नहीं. जिन कामों में शारीरिक मेहनत या इंसानी समझ जरूरी है, वे अभी सुरक्षित माने जा रहे हैं. इन कामों में एआई ज्यादा मदद नहीं कर सकता. जैसे-
AI से डरने की जरूरत नहीं
इतिहास बताता है कि नई तकनीक नौकरियां खत्म नहीं करती, बल्कि उनका तरीका बदल देती है. अब जरूरी है कि लोग एआई को दुश्मन नहीं, बल्कि एक सहायक के रूप में देखें. जो लोग एआई सीखेंगे और अपने काम में उसका इस्तेमाल करेंगे, उनके लिए नए मौके बन सकते हैं. कुछ देशों में एआई स्किल वाली नौकरियों में ज्यादा वेतन भी मिल रहा है. a
aajtak.in