'15 सालों में 31 इंजीनियरिंग कॉलेज, 38 पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट', नीतीश ने गिनाईं उपलब्धियां

बिहार CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, "राज्य में 1954 से 2005 तक कुल तीन इंजीनियरिंग कॉलेज और 13 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज थी. इनकी एडमिशन क्षमता क्रमशः 800 और 3,840 थी."

Advertisement
Nitish Kumar (File Photo) Nitish Kumar (File Photo)

aajtak.in

  • पटना,
  • 10 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में कुल 31 इंजीनियरिंग कॉलेज और 38 पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में अब कम से कम एक इंजीनियरिंग कॉलेज है. बिहार CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, "राज्य में 1954 से 2005 तक कुल तीन इंजीनियरिंग कॉलेज और 13 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज थी. इनकी एडमिशन क्षमता क्रमशः 800 और 3,840 थी."

Advertisement

मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक, बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना को 2004 में NIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में परिवर्तित कर दिया. इस समय वह केन्‍द्र सरकार में थे.

उन्‍होंने कहा, "पिछले 15 वर्षों में, 38 इंजीनियरिंग कॉलेज और 31 पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए गए हैं. इनकी एडमिशन क्षमता क्रमशः 9,975 और 11,332 है. अब राज्य के हर जिले में कम से कम एक इंजीनियरिंग कॉलेज है. उच्च तकनीकी शिक्षा की उन्नति के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »