जानें UPSC CSE एग्जाम क्वालिफाई के बाद का प्रोसेस... क्या तुरंत मिलती है नौकरी?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CSE एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. लेकिन अक्सर ही कई बार लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या परीक्षा पास करने के बाद ही उनकी नियुक्ति हो जाती है. 

Advertisement
UPSC परीक्षा पास करने के बाद तुरंत नहीं मिलती है उम्मीदवारों को नौकरी.  (Photo: lbsnaa.gov.in) UPSC परीक्षा पास करने के बाद तुरंत नहीं मिलती है उम्मीदवारों को नौकरी. (Photo: lbsnaa.gov.in)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

UPSC ने CSE एग्जाम के परिणामों की घोषणा कर दी है. इसके बाद से लगातार देशभर से सक्सेस स्टोरी सामने आ रही है. परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के घर बधाई का तांता लगा हुआ है. ऐसे में कई लोगों को ऐसा लगता है कि एग्जाम पास करने के बाद ही उम्मीदवारों नौकरी लग जाती है लेकिन ऐसा नहीं है. नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों को कई लेवल की ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है जिसके बाद उनकी नियुक्ति की जाती है. 

Advertisement

मसूरी में होती है ट्रेनिंग 

बता दें कि इस सफर की शुरुआत मसूरी की वादियों से शुरू होती है. वहां पर मौजूद लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से होती है. इस जहां पर UPSC परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों की ट्रेनिंग होती है. 

क्या एग्जाम पास करने के बाद तुरंत मिलती है नौकरी?

बता दें कि UPSC परीक्षा पास करने के तुरंत बाद उम्मीदवार नौकरी जॉइन नहीं करते हैं. परीक्षा तो पहला कदम होता है. इसके बाद से उन्हें कई लेवल की ट्रेनिंग से गुजरना होता है. फिर फील्ड पर दम दिखाने के साथ प्रशासनिक कामों को सीखना होता है जिसके बाद नौकरी मिलती है. 

क्या है इसका पूरा प्रोसेस?

परीक्षा पास करने के बाद से उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है जिसमें उन्हें कौन से पद पर सेवाएं देनी हैं, वह अलॉट किया जाता है. फाइनल लिस्ट आने के बाद से एग्जाम पास कर चुके छात्रों के ऑरिजनल डॉक्यूमेंट तैयार किए जाते हैं और साथ ही उनकी शारीरिक और मेंटल फिटनेस परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इसे क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों की ट्रेनिंग शुरू होती है. इस दौरान फाउंडेशन कोर्स, 15 हफ्तों की बेसिक ट्रेनिंग होती है. ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों को उनके राज्य अलॉट किए जाते हैं जहां वह एक साल फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है, जहां वह प्रशासनिक काम सीखते हैं और बाद में उन्हें अधिकारियों के पद पर नियुक्त कर दिया जाता है. 
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement