क्या है Lazy Girl Jobs कल्चर ? जो Gen Z में तेजी से बढ़ रहा है... क्या है इसके पीछे का कारण      

बदलते दौर में क्या सफलता केवल ज्यादा मेहनत करने, ज्यादा टाइम तक काम करने और तेजी से काम करने से मिलती है? यह सवाल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Advertisement
आज के समय में काम और करियर को लेकर युवा की सोच बदल रही है.  (Photo : Pexels) आज के समय में काम और करियर को लेकर युवा की सोच बदल रही है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

आज के समय में काम और करियर को लेकर युवा की सोच बदल रही है. पहले लोग मानते थे कि सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी, लंबे समय तक काम करने और हमेशा तेजी से काम करना जरूरी है. लेकिन अब कई युवा इस सोच को चुनौती दे रहे हैं. लेजी गर्ल जॉब्स नाम का वर्कप्लेस ट्रेंड यही दिखा रहा है कि सफलता हमेशा ज्यादा मेहनत करने से नहीं आती. कई युवा अब फ्लेक्सिबल काम के घंटे, बैलेंस वर्कलोड और बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस को अपनी प्राथमिकता बना रहे हैं. उनका मानना है कि कम तनाव और व्यवस्थित काम करना भी आपको सफल बना सकता है.

Advertisement

उदाहरण के लिए...

सोमवार सुबह 9:30 बजे, 26 साल की मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रिया गुरुग्राम में अपने फ्लैट से अपने लैपटॉप में लॉग इन करती हैं. उनका शेड्यूल पहले से तय है- दो मीटिंग्स, एक कैंपेन अपडेट और शाम तक जमा करने वाली रिपोर्ट. शाम 5:30 बजे तक, रिया अपना लैपटॉप बंद कर देती हैं और योगा क्लास के लिए निकल जाती है. रिया की यह दिनचर्या पिछले साल के उसके काम से बहुत अलग है. पहले वह एक तनाव भरी कंसल्टिंग नौकरी करती थीं, जहां देर रात तक ईमेल चेक करना पड़ता था. 

करियर को लेकर दबाव में थीं रिया 

समय के साथ लगातार काम में आ रहे दबाव की वजह से रिया थकने लगी और सोचना शुरू कर दिया कि क्या वह ऐसा करियर चाहती हैं जिसमें काम के अलावा और कोई जिंदगी ही न बचे. परिवार के लिए थोड़ा सा समय निकालना भी मुश्किल हो जाए. लेकिन अब उनकी नौकरी में स्थिर सैलरी, तय समय और काम के बाद आराम करने की आजादी है.  सोशल मीडिया पर इस तरह की नौकरियों को कभी-कभी Lazy Girl Jobs के नाम से जाना जाता है. यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह दुनिया में बदलती सोच को दिखाता है. कई नौकरी करने वाले युवा अब यह तय कर रहे हैं कि एक अच्छा और स्थायी करियर कैसा होना चाहिए, बिना अपने जीवन को पीछे छोड़े. 

Advertisement

क्या है  Lazy Girl Jobs ?

Lazy Girl Jobs आज के दौर में ट्रेंडी शब्द है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसका मतलब है ऐसी नौकरियां जो कम तनाव वाली हों, फ्लेक्सिबल काम के घंटे वाली और ओवरटाइम के बिना अच्छी सैलरी देने वाली हों. इन नौकरियों में आम तौर पर कम जिम्मेदारियां होती हैं जिससे नौकरी करने वाले लोग आराम से वर्क लाइफ बैलेंस कर सकते हैं.  लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग काम से पूरी तरह बचना चाहते हैं. असल में, यह इस सोच को चुनौती देता है कि सफलता केवल लगातार मेहनत करने से ही मिलती है. कई Gen Z पेशेवरों का लक्ष्य बहुत ही सिंपल है जैसे काम को स्मार्ट तरीके से पूरा करना, अच्छी कमाई करना और फिर अपनी पर्सनल लाइफ के लिए समय निकालना. 

क्या है Lazy Girl Jobs बदलाव का कारण?

वर्क प्लेस पर किए गए रिसर्च में मालूम चलता है कि ज्यादा तनाव, युवा कर्मचारियों के काम और करियर के तरीके को प्रभावित करते हैं. गैलप की 'स्टेट ऑफ द ग्लोबल वर्कप्लेस' रिपोर्ट के अनुसार, 76% कर्मचारी कभी-कभी काम में तनाव महसूस करते हैं, जबकि लगभग 28% कर्मचारी अक्सर या हमेशा तनाव महसूस करने की बात कहते हैं. अधिक तनाव में रहने के कारण गंभीर परिणाम हो सकते हैं. गैलप के रिसर्च का कहना है कि जो कर्मचारी बार-बार अत्यधिक तनाव का अनुभव करते हैं, वह बार-बार बीमार हो जाते हैं और छुट्टी लेने की संभावना 63% ज्यादा होती है. इसके साथ ही वह दूसरी नौकरी तलाशने की संभावना भी काफी अधिक रखते हैं. इसके साथ ही गैपल आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में केवल 33% कर्मचारी ही कहते हैं कि वे अपने जीवन में सफल महसूस करते हैं. इससे कर्मचारियों के सुख-सुविधा और भलाई को लेकर बढ़ती चिंता साफ दिखाई देती है.  

Advertisement

Gen Z वर्क लाइफ बैलेंस को दे रहे प्राथमिकता 

सर्वे बताते हैं कि आजकल के युवा पेशेवर करियर में उच्च सफलता के बजाय अपनी सेहत और खुशहाल जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं. Deloitte के ग्लोबल Gen Z और मिलेनियल सर्वे में 44 देशों के 22,000 से ज्यादा लोगों से राय ली गई जिसमें पाया गया है कि Gen Z के 46% लोग काम के दौरान अक्सर तनाव या चिंता महसूस करते हैं, जबकि करीब आधे लोगों ने कहा कि ज्यादा काम के दबाव से वे थकावट महसूस करते हैं. भारत में भी युवा कर्मचारी फाइनेंशियल स्थिरता और नौकरी में सुरक्षा के साथ वर्क लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement