UP Constable Recruitment 2022: बड़ी राहत! यूपी पुलिस 534 कॉन्स्टेबल भर्ती का जरूरी नोटिस जारी

UPPRPB UP Police Constable Recruitment 2022 Important Notice: उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 534 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी. पुरुष और महिला खिलाड़ी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है.

Advertisement
UPPRPB UP Police Constable Recruitment 2022: जरूरी नोटिस जारी UPPRPB UP Police Constable Recruitment 2022: जरूरी नोटिस जारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

UPPRPB UP Police Constable Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (Constable Jobs) 2022 का जरूरी नोटिस जारी किया है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूपी पुलिस विभाग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली कॉन्स्टेबल की 534 रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है या फीस जमा करने में कोई पेरशानी हो रही है, उनके लिए राहत भरी खबर है. 

Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 534 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया 01 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस बीच यूपी पुलिस विभाग ने उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया या फीस जमा करने जा रहे हैं.

विभाग ने जारी नोटिस में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए सपोर्ट करने का आग्रह किया है, ताकि उम्मीदवार समय रहते एप्लीकेशन फीस जमा कर सके. नोटिस में लिखा है, 'बड़ी संख्या में उम्मीदवार 400 रुपये की चालान फीस जमा कराने अपनी नजदीकी एसबीआई बैंक ब्रांच पर पहुंच रहे हैं. ऐसे में शाखाओं से आवेदन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने का अनुरोध है. एसबीआई अपने तहत आने वाली सभी शाखाओं को इस संबंध में जरूरी आदेश जारी करे ताकि यूपी पुलिस भर्ती के चालान जमा कराने की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी हो सके.' इससे उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो चालान फीस जमा कराने के लिए घंटों बैंक की लाइन में खड़े रहते हैं.

Advertisement

आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन शुल्क भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की निर्धारित शाखा के माध्यम से लेखा शीर्षक 00706080014000 पर जमा किया जाएगा. जमा किया गया शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जाएगा.  आवेदन पत्र भरे जाने में आ रही किसी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 945445191 पर संपर्क कर सकते हैं. आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2022 तक ही है.

बता दें कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल स्पोर्ट्स कोटे की कुल 534 रिक्तियां में 335 पुरुष कॉन्स्टेबल के हैं. जिनमें कुश्ती, जूडो, वॉटर स्पोर्ट्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, जिमनास्टिक और शूटिंग समेत कुल 22 खेलों को शामिल किया गया है. वहीं, बाकी बचे 199 कॉन्स्टेबल पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इनमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, तैराकी समेत कुल 18 खेलों को शामिल किया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement