ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को दे रही 12 लाख की स्कॉलरशिप, PG कर रहे छात्रों के लिए मौका, ये हैं शर्तें 

क्या आप भी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं और पैसे की वजह से नहीं कर पा रहे हैं, तो ब्रिटेन की ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय (UEA) भारतीय छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन करने का मौका दे रही है. 

Advertisement
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी लाखों रुपये का स्कॉलरशिप दे रही है. (Photo : Pexels) ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी लाखों रुपये का स्कॉलरशिप दे रही है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

विदेश में हायर एजुकेशन का प्लान कर रहे भारतीय छात्रों को अब ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी लाखों रुपये का स्कॉलरशिप दे रही है. यहां की ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय उन छात्रों को सहायता दे रही है, जो पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं. यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है, जो सितंबर 2026 में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू करेंगे, अच्छे नंबर लाते हैं और अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव करना चाहते हैं. इसके तहत छात्रों को 12 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी.

Advertisement

दो साल के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में नामांकन करने वाले छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप केवल पहले साल के लिए है. यह मदद भारतीय छात्रों को पढ़ाई का खर्च कम करने, अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेने, रिसर्च करने और वैश्विक करियर के अवसर खोजने में करेगी. 

यह है आवेदन का लास्ट डेट 

इस प्रोग्राम में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कुछ लिखित जवाब देने होंगे. इनमें उन्हें यह बताना होगा कि उन्होंने UEA को ही क्यों इस कोर्स के लिए चुना और उनका पसंदीदा प्रोग्राम कौन सा है? उनके करियर के लक्ष्य और आगे नेतृत्व करने की इच्छा और उनकी पढ़ाई किस प्रकार उन्हें वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद करेगी. आवेदनों की जांच मार्च और जून 2026 में की जाएगी. हर चरण के बाद चुने गए उम्मीदवारों को उनके सफल होने की जानकारी दी जाएगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जून 2026 है. 

Advertisement

https://www.uea.ac.uk/study/fees-and-funding/scholarships/the-difference-postgraduate-scholarship

क्या है आवेदन की शर्तें ?

आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. साथ ही उन्हें UEA के किसी योग्य पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले का ऑफर मिला होना चाहिए. आवेदक विदेशी फीस देने वाले छात्र के रूप में पंजीकृत हों और उनके पास यूके की 2:1 बैचलर डिग्री के बराबर योग्यता हो या उसे पाने की उम्मीद हो. यह स्कॉलरशिप केवल कुछ चुनिंदा कोर्स के लिए है और इसे UEA की दूसरी छात्रवृत्तियों के साथ नहीं लिया जा सकता. इसके अलावा जिन छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस सरकार या किसी अन्य संस्था द्वारा दी जा रही है, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे. हालांकि, एजुकेशन लोन या सरकारी लोन लेने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं.

क्या है आवेदन प्रक्रिया ?

यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक,स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को UEA के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करके प्रवेश का ऑफर लेना होगा. इसके बाद पात्र छात्र स्कॉलरशिप फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अपने लक्ष्य और प्रेरणा के बारे में बताना होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे योग्यता की शर्तें ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें. 


 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement