आज के समय में AI सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया तक सीमित नहीं है. हेल्थकेयर, बैंकिंग, एजुकेशन, मार्केटिंग, मीडिया और यहां तक कि खेती तक, हर फील्ड में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन इसका अलावा भी कई ऐसे फील्ड हैं, जो एक अच्छी कमाई का मौका देते हैं. जॉब हंट 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में महिलाओं के लिए ऐसे कई करियर सामने आए हैं जिनमें अच्छी कमाई की संभावना बढ़ी है.
पिछले कई दशकों में महिलाओं ने प्रोफेशनल दुनिया में कई बाधाओं को पार करते हुए अलग-अलग फील्ड में नेतृत्व की भूमिकाएं निभा रही हैं और अच्छी सैलरी वाली नौकरियों में अपनी मजबूदगी दर्ज कर रही है. हालांकि, जेंडर बेसिस सैलरी में अंतर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, लेकिन कई सेक्टर ऐसे हैं जहां सैलरी समानता की दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है और महिलाएं राष्ट्रीय औसत के बराबर या उससे ज्यादा कमाई कर रही हैं.
रिपोर्ट में इन बातों का हुआ जिक्र
रेज्यूमे जीनियस की 2026 की रिपोर्ट में ऐसे करियर बताए गए हैं जो महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद हैं. इन नौकरियों में बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ आगे बढ़ने के अच्छे अवसर भी मिलते हैं. ये पद न सिर्फ हाई सैलरी देते हैं बल्कि महिलाओं को अपने क्षेत्र में लीडरशिप करने, प्रभाव बनाने और महत्वपूर्ण योगदान देने का मौका देती हैं.
इन नौकरियों का बढ़ रहा क्रेज
महिलाओं के नेतृत्व वाले ये पांच करियर यह दिखाते हैं कि कुछ हाई सैलरी वाले प्रोफेशन में जेंडर सैलरी अंतर धीरे-धीरे कम हो रहा है. इन नौकरियों में सिर्फ अच्छी कमाई ही नहीं बल्कि नेतृत्व करने, प्रभाव डालने और समाज में योगदान देने के भी अच्छे अवसर मिलते हैं. इनमें फाइनेंशियल मैनेजर, Head of Human Resources (HR), फार्मासिस्ट, चिकित्सक सहायक और पब्लिक रिलेशन और फंडराइजर जैसे करियर चुनने वाली महिलाएं अच्छी सैलरी के साथ व्यक्तिगत विकास और जॉब से संतुष्टि दोनों हासिल कर सकती हैं. जैसे-जैसे संस्थाएं समानता और अवसरों को प्राथमिकता दे रही है, वैसे-वैसे ये पद 2026 में उन महिलाओं के लिए एक मजबूत विकल्प बन रहे हैं जो प्रभाव के साथ फाइनेंशियल सफलता भी हासिल करना चाहती हैं.
फाइनेंशियल मैनेजर
फाइनेंशियल मैनेजर किसी कंपनी के पैसे से जुड़े काम संभालते हैं. उनका काम बजट बनाना, खर्च और कमाई का हिसाब रखना, रिपोर्ट देखना और कंपनी को सही वित्तीय फैसले लेने में सलाह देना होता है. इस नौकरी में करीब 1,48,00,000 से 1,49,50,000 सालाना सैलरी मिलती है. वहीं, इस फील्ड में अनुभवी लोगों की इससे भी ज्यादा कमाई होती है. इस फील्ड में करीब 53% महिलाएं काम कर रही हैं और आने वाले सालों में नौकरियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. इस करियर के लिए आमतौर पर फाइनेंस, अकाउंटिंग या इससे जुड़े विषय में ग्रेजुएशन जरूरी होता है.
HR मैनेजर
HR मैनेजर कंपनी में हायरिंग, नियुक्ति, उनके काम से जुड़े मुद्दों और वर्क प्लेस के माहौल को संभालते हैं जिससे कंपनी में किसी भी तरह का भेदभाव न हो. इसके साथ ही कंपनी के अधिकारियों को नीतियों, फायदे और बेहतर कामकाज के लिए सलाह भी देते हैं. इस फील्ड में महिलाओं की संख्या ज्यादा है. करीब 221,900 पदों में से 76% महिलाएं काम कर रही हैं. इस क्षेत्र में नौकरी करने वाले महिलाओं को करीब 12828781 सालाना सैलरी मिलती है और कुछ पोस्ट पर इससे ज्यादा भी हो सकती है. इस करियर के लिए आमतौर पर ग्रेजुएशन या इस फील्ड से जुड़ा अनुभव होना चाहिए.
फार्मासिस्ट
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं. उनका काम मरीजों को दवाइयां देना, दवा को सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह देना और डॉक्टरों को दवा की खुराक और उससे जुड़े असर के बारे में बताना होता है. अमेरिका में फार्मासिस्ट के करीब 3 लाख से ज्यादा पोस्ट में से करीब 60 फीसदी पोस्ट पर महिलाएं काम कर रही हैं. इस क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को हर साल 1,25,96,598 सैलरी मिलती है जबकि टॉप फार्मासिस्ट को 1,57, 631,56 तक की सैलरी मिलती है. इस करियर के लिए डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (PharmD) की डिग्री और लाइसेंस परीक्षा पास करना जरूरी होता है.
फिजिशियन असिस्टेंट (PA)
फिजिशियन असिस्टेंट (PA) डॉक्टरों के साथ मिलकर रोगियों की जांच करते हैं, दवाइयां लिखते हैं और जरूरत पड़ने पर टांके लगाने या फ्रैक्चर की भी देखभाल करते हैं. इस क्षेत्र में मौजूद 162,700 नौकरियों में से 73% महिलाएं काम कर रही हैं, जिसके लिए उन्हें करीब 1,22,093,87 सालाना सैलरी मिलती है. PA बनने के लिए साइंस में ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएट PA डिग्री और PANCE परीक्षा पास करना जरूरी है. आने वाले समय में इस क्षेत्र में रोजगार तेजी से बढ़ रहा है और 2034 तक इसमें लगभग 20% की वृद्धि की उम्मीद है.
पब्लिक रिलेशन एंड फंडराइजर
पब्लिक रिलेशन एंड फंडराइजर कंपनियों की छवि बनाते हैं, उनके लिए एडवर्टाइजमेंट करते हैं. वे कंपनी के लिए मजबूत नेटवर्क बनाते हैं और लोगों से जुड़कर सफलता हासिल करने में मदद करते हैं. इस क्षेत्र में 128,900 नौकरियों में से 70% पदों पर महिलाएं काम कर रही हैं.
aajtak.in