Sarkari Naukri: ग्रुप III के 1365 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, यहां करें अप्‍लाई

Sarkari Naukri: यह भर्ती अभियान विभिन्न विभागों में समूह- III सेवाओं के तहत 1365 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. सभी जरूरी जानकारियां नोटिफिकेशन में उपलब्‍ध होंगी.

Advertisement
Sarkari Naukri 2023 Sarkari Naukri 2023

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 24 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

Sarkari Naukri: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) आज, 24 जनवरी से ग्रुप III की 1365 रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा. इच्छुक उम्मीदवार TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्‍ट डेट 23 फरवरी, 2023 है. उम्‍मीदवारों को सभी जरूरी जानकारियां नोटिफिकेशन में चेक करके अप्‍लाई करना होगा.

Advertisement

आयोग ने अपनी वेबसाइट पर भर्ती का एक शॉर्ट नोटिस भी जारी किया था. नोटिस में बताया गया, 'रिक्तियों की संख्‍या, आयु सीमा, वेतनमान, समुदाय, शैक्षिक योग्यता और अन्य विस्तृत निर्देशों के डिटेल्‍स के साथ नोटिफिकेशन 24 जनवरी से आयोग की वेबसाइट (https://www.tspsc.gov.in) पर उपलब्ध होगी.'

TSPSC Group III Recruitment 2023: आवेदन करने का तरीका
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: अब होमपेज पर 'नए रजिस्‍ट्रेशन' पर क्लिक करें और रजिस्‍ट्रेशन पूरा करें.
स्‍टेप 3: अपना आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड कर फीस जमा करें.
स्‍टेप 4: अपने भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी सेव कर लें.

यह भर्ती अभियान विभिन्न विभागों में समूह- III सेवाओं के तहत 1365 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. शॉर्ट नोटिस में केवल रिक्तियों की संख्‍या की जानकारी दी गई है. आवेदन के लिए जरूरी निर्देशों की जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्‍ध होगी.

Advertisement

शॉर्ट नोटिस देखने के लिए

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement