इंट्रेस्ट किसी में भी हो... ये AI कोर्स कर लीजिए! तुरंत सेलेक्ट होगा CV

बढ़ते डिजिटल दौर में AI स्किल्स बेहद अहम है. ऐसे में कुछ AI कोर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिसे करने से आपकी CV तुरंत सेलेक्ट हो जाएगी. 

Advertisement
 बढ़ते डिजिटल दौर में AI स्किल्स बेहद अहम है. (Photo : Pexels) बढ़ते डिजिटल दौर में AI स्किल्स बेहद अहम है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

आज के बदलते डिजिटल दौर में AI स्किल्स किसी भी करियर के लिए सबसे बड़ी ताकत बन चुकी हैं. फिर चाहे आपका इंटरेस्ट टेक्नोलॉजी, बिजनेस, या क्रिएटिव फील्ड में हो. कई कंपनियां तो अब AI से जुड़े कोर्स पर भी फोकस कर रही हैं और हायरिंग के दौरान उम्मीदवारों से इसे करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही हैं. AI कोर्स करने से आपका CV तुरंत अलग दिखेगा और नौकरी के मौके बढ़ जाएंगे. यह समय अपने CV को स्ट्रॉग बनाने और स्किल्स पर फोकस करने वाला है.  

Advertisement

AI और मशीन लर्निंग
 
AI और मशीन लर्निंग का कोर्स हाल के समय में तेजी से आगे बढ़ रहा है. कंपनियों अपने कर्मचारी और हायरिंग के दौरान AI के इस कोर्स को करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. यह कोर्स AI की बेसिक से लेकर एडवांस जानकारी देता है. इसमें डेटा एनालिसिस, प्रेडिक्शन मॉडल और AI प्रोजेक्ट्स से जुड़े काम को सिखाया जाता है. ये स्किल हर इंडस्ट्री में काम आता है. 

डीप लर्निंग और न्यूट्रल नेटवर्क

डीप लर्निंग और न्यूट्रल नेटवर्क AI से जुड़ा एडवांस कोर्स है, जो मशीन को इंसान की तरह सोचने और सीखने की क्षमता देता है. इसे न्यूट्रल नेटवर्क की मदद से ट्रेन किया जाता है. डीप लर्निंग एक्सपर्ट्स और AI इंजीनियर की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है. इसकी डिमांड हेल्थकेयर से लेकर ऑटोमोबाइल, मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, गेमिंग और रोबोटिक्स समेत कई जगहों पर आती है. 

Advertisement

बीटेक इन AI

बीटेक इन AI कोर्स आप 12वीं के बाद कर सकते हैं. यह कोर्स 4 साल का होता है और इसे करने के लिए 12वीं में आप फिजिक्स , केमिस्ट्री और मैथ्स से पास होने चाहिए. इसमें आपको मशीन लर्निंग और AI मॉडल बनाना, डेटा एनालिसिस और विज़ुअलाइजेशन और डीप लर्निंग सिखाया जाता है. 

B.Sc इन AI और डेटा साइंस

B.Sc इन AI और डेटा साइंस कोर्स भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ये कोर्स 3 साल का होता है. इसके लिए आपका साइंस स्ट्रीम से होना अनिवार्य है. शुरुआत में छात्रों को गणित, स्टैटिस्टिक्स और कंप्यूटर साइंस के बुनियादी सब्जेक्ट जैसे कैल्कुलस, प्रॉबैबिलिटी, डेटा स्ट्रक्चर और प्रोग्रामिंग के बारे में पढ़ाया जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement