भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11, 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. तकनीकी पदों पर होने वाली यह भर्ती रेलवे की बड़ी भर्तियों में शुमार है. गौर करने वाली बात यह है कि इस भर्ती के तहत राजस्थान के युवाओं को भी अच्छा अवसर मिलेगा.
ऐसे में उम्मीदवार इस पद पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इतने पदों पर होगी भर्ती
भारतीय रेलवे ने 2026 के लिए असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. बता दें कि यह भर्ती देशभर के 17 रेलवे जोनों में की जाएगी. इस कड़ी में रेलवे ने आदेश जारी कर सभी जोनल रेलवे और CLW को सूचना भेज दी है.
राजस्थान के युवाओं के पास है खास मौका
इस भर्ती की खास बात यह है कि राजस्थान के उम्मीदवारों को भी इससे फायदा होगा. राज्य का उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway NWR) जोन भी इस भर्ती का हिस्सा है. इस जोन के तहत जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर रेल मंडल आते हैं. रेलवे ने इस जोन के लिए 600 असिस्टेंट लोको पायलट पद पर आवेदन मांगे हैं.
क्या है योग्यता ?
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एज 30 साल तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक एज में छूट दी जाएगी. OBC के लिए अधिकतम 33 साल और SC/ST के लिए अधिकतम 35 साल निर्धारित है. आवेदन करने वाले युवाओं को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
aajtak.in