RRB Group D 2021 Latest Update: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की एग्जाम डेट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. इसकी घोषणा कब होगी? एडमिट कार्ड कब आएगा? 2 साल पहले मार्च 2019 में इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ था, लेकिन अब भी इसकी एग्जाम डेट का इंतजार किया जा रहा है. रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए 1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं हुए हैं, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे.
इन पदों पर होगी भर्ती: RRB Group D के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर/ असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- 1 पद भरे जाएंगे. कुल 1,03,769 वैकेंसी के लिए अधिसूचना जारी हुई थी, अब इंतजार इस बात का है कि ये पद कब भरे जाएंगे.
RRB Group D Exam pattern: पहले चरण की RRB Group D CBT परीक्षा कंप्यूटर टेस्ट मोड पर होगी. इसके बाद जो भी उम्मीदवार सफल हो जाएंगे उनको शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) को पास करना होगा. अंत में डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. CBT 1 में सब्जेक्ट वाइस ऐसे सवाल आएंगे.
गणित : 25 सवाल (25 अंक )
जनरल नॉलेज : 25 सवाल (25 अंक)
जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग : 30 सवाल (30 अंक)
सामान्य जागरूकता/ सामान्य अध्ययन: 20 सवाल (20 अंक)
इन बातों का रखें ध्यान
aajtak.in