इंटर्नशिप का कर रहे इंतजार, NHAI दे रहा है शानदार मौका, मिलेगा 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड 

अगर कोई युवा इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं, तो NHAI ने समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. इस दौरान छात्रों को दो महीने तक हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें स्पाइपेंड भी दिया जाएगा. 

Advertisement
NHAI दे रहा है युवाओं को इंटर्नशिप का मौका. (Photo : Pexels) NHAI दे रहा है युवाओं को इंटर्नशिप का मौका. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न सिर्फ इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा बल्कि हर महीने 20,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. यह मौका उन युवाओं के लिए बेहद खास है, जो अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़कर सीखना चाहते हैं. इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को केवल किताबी नॉलेज नहीं बल्कि जमीन पर चल रहा प्रैक्टिकल काम करने का भी मौका मिलेगा. 

Advertisement

इस इंटर्नशिप के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है. छात्रों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और इच्छुक युवा समय से पहले आवेदन कर दें. 

इन छात्रों के लिए है मौका 

बता दें कि इंटर्नशिप का यह मौका केवल सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए ही नहीं है. NHAI ने अलग-अलग विषयों के छात्रों के लिए आवेदन खोलें हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, फाइनेंस, लॉ, मैनेजमेंट, कॉमर्स और मास कम्युनिकेशन के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. यह इंटर्नशिप दो महीन की होगी. इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को NHAI के फील्ड ऑफिस और मुख्यालय में तैनात किया जाएगा. 

इन प्रोजेक्ट्स पर करना होगा काम 

इस इंटर्नशिप में चयनित सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को हाइवे डिजाइन, ट्रैफिक प्लानिंग और निर्माण कार्य की निगरानी से जुड़े काम सिखाए जाएंगे. वहीं, दूसरे सब्जेक्ट वाले छात्रों को डेटा एनालिसिस, आईटी सिस्टम, टोल ऑपरेशन समेत कई कामों में अपनी भागीदारी निभाएंगे. 

Advertisement

मिलेगा यह फायदा 

इस  इंटर्नशिप का सबसे बड़ा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जो, हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं. इसके जरिए वह देख सकते हैं कि बड़े स्तर पर किस तरह से काम होता है. इसके साथ ही छात्रों को हर महीने 20 हजार रुपये तक स्पाइपेंड दिया जाएगा. 

ऐसे करें आवेदन 

इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. इसके लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करें .

इसके बाद फॉर्म भरें और उसका प्रिंट निकाल लें.   

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement