MP पुलिस भर्ती 2025: चयनित 6800 आरक्षकों को मिले जिले, एक महीने के भीतर मिलेगी जॉइनिंग

MP पुलिस में 6800 आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी! 2070 महिलाओं का हुआ चयन, 30 अप्रैल को जारी हुई जिला आवंटन सूची. जानें कब मिलेंगे नियुक्ति पत्र और क्या है जॉइनिंग की डेडलाइन...

Advertisement
87% फॉर्मूले के तहत 2070 महिलाओं का चयन.(Photo:ITG) 87% फॉर्मूले के तहत 2070 महिलाओं का चयन.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. महिलाओं को सशक्त बनाने और पुलिस बल में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए 2 हजार 70 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से साल 2025 में आयोजित की गई आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका था. अब पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने चयनित उम्मीदवारों को जिले आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है.

Advertisement

जिला बल में कुल 6800 पुलिस आरक्षकों का चयन हुआ है. कुल पदों में से 2070 पदों पर महिलाओं का चयन किया गया है. भर्ती में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान था, लेकिन 13% पदों को न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड पर रखते हुए 87% पदों के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है.

30 अप्रैल को जारी हुई लिस्ट
पुलिस मुख्यालय की चयन भर्ती शाखा के अनुसार, उम्मीदवारों को उनकी आवंटित इकाई (जिला) की जानकारी आज 30 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है. सभी जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे समय सीमा के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करें. आवंटित इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक माह के भीतर नियुक्ति संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करें.

मध्य प्रदेश पुलिस में बेटियों का जलवा.(Photo:ITG)

उम्मीदवारों के लिए निर्देश
चयनित अभ्यर्थी कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की वेबसाइट से अपनी आवंटित इकाई और वहां उपस्थित होने के संबंध में जरूरी निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं. मुख्यमंत्री की इस पहल से न केवल प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हजारों बेटियों को सरकारी सेवा का अवसर भी मिला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement