Indira Gandhi National Open University (IGNOU) जनवरी 2026 सेशन के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं. अगर आप भी IGNOU से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह आखिरी मौका है. जनवरी 2026 एडमिशन के लिए आखिरी तारीख 15 मार्च तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वह अपना APAAR ID तैयार कर लें, ऐसा इसलिए क्योंकि रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के दौरान आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है. आवेदन के दौरान छात्रों को यह भी ध्यान रखना होगा कि वे ODL (डिस्टेंस मोड) या ऑनलाइन मोड में से किस मोड में पढ़ाई करना चाहते हैं.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IGNOU के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां पर दिए गए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर जाकर ODL और ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को पोर्टल पर कोर्स से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी.
करना होगा रजिस्ट्रेशन
लेकिन आप अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो पहले आपको पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा. इसके लिए अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरकर अकाउंट बना लें. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन करने के लिए आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा.
इस तरह करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें. इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशन योग्यता और पसंदीदा कोर्स से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.
इस दौरान IGNOU में पढ़ाई करने के दो तरीके मौजूद हैं. पहला ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और दूसरा पूरी तरह ऑनलाइन मोड. फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इन कोर्स का चुनाव सही से करें.
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो, साइन, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा. इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
aajtak.in