बैंक में नौकरी का मौका... IDBI ने 1300 पदों पर मांगे आवेदन, मिलेगी 6 लाख रुपये तक की सैलरी

बैंक में काम करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए IDBI बैंक ने बड़े मौके ओपन कर दिए हैं. बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

Advertisement
 IDBI बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels) IDBI बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

बैंकिंग फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास यह समय बहुत खास है. IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन 8 मार्च 2026 से शुरू होंगे और इसकी लास्ट डेट 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement

1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 

IDBI बैंक ने भर्ती के तहत कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और   असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के पद शामि किए गए हैं. आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. इनमें 1100 पद जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड O) के लिए है और 200 असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं. 

यह भी पढ़ें: https://www.idbi.bank.in/pdf/careers/Advertisement-Grade-O-2-year-exp-March072026.pdf

क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

इस पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्ववद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री लेना अनिवार्य है. इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम एज 60 फीसदी है जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये 55 फीसदी निर्धारित की गई है. वहीं, अगर एज लीमिट की बात करें, तो न्यूनतम एज 20 साल और अधिकतम एज 25 साल तय की गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: https://www.idbi.bank.in/pdf/careers/Advertisement-Grade-A-2-year-exp-March072026.pdf

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?   

इस पद पर उम्मीदवारों के चयन कई लेवल पर होगा. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर साल करीब 6.15 से लेकर 6.50 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.   
  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement