CTET किया है पास ? तो ये नौकरियां कराएंगी मोटी कमाई, देखें लिस्ट 

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश करते-करते थक गए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. ऐसे कई नौकरियां हैं जो न केवल आपको अच्छी सैलरी दिलाते हैं बल्कि जॉब सुरक्षित भी रखते हैं. आप चाहे तो, इसमें अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं.  

Advertisement
CTET सर्टिफिकेट दिलाएंगे शानदार जॉब्स. (Photo : Pexels) CTET सर्टिफिकेट दिलाएंगे शानदार जॉब्स. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

सरकारी टीचर बनना ज्यादातर युवाओं के सपना होता है. लेकिन क्या आप भी इसकी तलाश करते-करते थक गए हैं? अगर हां, तो अब निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता  परीक्षा ( CTET) पास करना किसी भी टीचर बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवार के लिए एक उपलब्धि है. हालांकि, ऐसा माना जाता है की CTET केवल सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए होता है. लेकिन ऐसा नहीं है. बदलते दौर में CTET सर्टिफिकेट की जरूरत आजकल इन क्षेत्रों में भी पड़ रही है जिससे युवाओं के लिए कई नए अवसर खुल गए हैं. 

Advertisement

प्राइवेट स्कूलों में टीचर 

देश के प्राइवेट या इंटरनेशनल स्कूलों में टीचर की नियुक्ति के लिए CTET को अनिवार्य किया जा रहा है. अगर आपके पास यह सर्टिफिकेट है तो, प्राइवेट स्कूलों में भी अच्छी सैलरी और पोस्ट की मांग कर सकते हैं. CTET सर्टिफिकेट होने से शिक्षकों को एक्सपर्ट्स के रूप में देखा जाता है. 

कोचिंग इंस्टीट्यूट 

हर साल लाखों छात्र CTET समेत अन्य परीक्षा की तैयारी करते हैं. इन उम्मीदवारों को सही रास्ता देने के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट को अच्छे शिक्षक की जरूरत होती है. वह कोशिश करते हैं उन टीचरों की हायरिंग करें, जिन्होंने खुद यह परीक्षा पास की हो. इसमें आपको अच्छी सैलरी के साथ जॉब सुरक्षा भी मिल सकती है. 

एजुकेशनल कंसल्टेंट 

CTET पास करने का मतलब है कि आपके पास बाल विकास की गहरी समझ है. इसका इस्तेमाल कर आप चाहे तो, एजुकेशनल कंसल्टेंट के रूप में काम कर सकते हैं. इसके अलावा आप स्कूलों को उनके एक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. साथ बच्चों की काउंसलिंग भी कर सकते हैं. 

Advertisement

ऑनलाइन ट्यूटरिंग 

वहीं, अगर आप खुद का कोई काम शुरू करना चाहती हैं, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ट्यूटरिंग का काम शुरू कर सकते हैं.  आपके पास CTET सर्टिफिकेट होगा तो छात्र आप भी भरोसा कर सकेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement