CGPSC Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, 11 मार्च तक करें आवेदन

Govt Job, CGPSC Recruitment 2022: Dental Surgeon पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

Advertisement
CGPSC Dental Surgeon Applications 2022 CGPSC Dental Surgeon Applications 2022

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST
  • 32 वर्ष तक के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई
  • इस वैकेंसी के जरिए 44 पदों पर होनी है भर्ती

CGPSC Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने Dental Surgeon recruitment exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

CGPSC Dental Surgeon Exam 2022 कुल 44 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य भर के केंद्रों पर लिखित ओएमआर-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी.

Advertisement

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.डी.एस डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा. अन्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए देने होंगे. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2022 है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.

Advertisement

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement