बिहार में 42 हजार पदों पर वैकेंसी... नर्स, एएनएम और अमीन जैसे पदों पर भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 2026 का भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत 42 हजार से ज्यादा खाली पदों के लिए भर्ती की जाएगी.

Advertisement
बीटीएससी (बिहार तकनीकी सेवा आयोग) ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर (Photo - BTSC website) बीटीएससी (बिहार तकनीकी सेवा आयोग) ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर (Photo - BTSC website)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

बिहार में इस साल सरकारी नौकरी का पिटारा खुल चुका है.  बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) 42467 अलग-अलग पदों पर भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, 37 अलग-अलग भर्तियों के तहत सभी पद भरे जाएंगे. 

इस कैलेंडर के मुताबिक, सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग में वैकेंसी है. यहां स्टाफ नर्स के  11389 पदों के लिए बहाली होगी. स्टाफ नर्स के लिए बहाली की प्रक्रिया अगस्त तक पूरी हो जाएगी. इसके अलावा एएनएम के 8938 पदों पर बहाली की घोषणा की गई है. सबसे ज्यादा नौकरियों की भरमार स्वास्थ्य विभाग में ही है. नर्स और एएनएम के अलावा लैब, टैक्निशियन, डेंटिस्ट, सर्जन, फार्मासिस्ट जैसे हजारों पद पर भर्ती की घोषणा की गई है. इससे जुड़े जरूरी तिथियों की जानकारी कैलेंडर में दी गई है. 

Advertisement

पीएचईडी में भी बंपर भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अलावा पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग), विज्ञान प्रवैधिकी और तकनीकी शिक्षा, पशु एवं मत्स्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी हजारों खाली पद भरे जाएंगे. सिर्फ पीएचईडी में वर्क इंस्पेक्टर के 1114, पंप ऑपरेटर के 191, वर्क इंस्पेक्टर यांत्रिक के 493 और इलेक्ट्रिशियन के 3 पदों पर बहाली होगी. 

इसके अलावा अलग-अलग विभागों में ड्राइवर, टेक्निशियन, डेयरी फिल्ड अफसर जैसे पदों पर भी बहाली होगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अमीन के 765 पदों पर भी भर्ती की घोषणा की गई है. इनमें से कई पदों पर परीक्षा की तिथियों का निर्धारण नहीं किया गया है, लेकिन कैलेंडर में भर्ती की घोषणा कर दी गई है.   

ऊपर दिए गए विभागों के अलावा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग, खेल विभाग, परिवहन एवं वाणिज्य कर विभाग में भी कई पदों पर भर्तियों की घोषणा की गई है. इनमें से कईयों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है. वहीं कुछ की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द सूचना दी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement