BECIL Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए DEO समेत अन्‍य पदों पर भर्ती, सीधे स्किल टेस्‍ट से होगा चयन

BECIL Recruitment 2023, Sarkari Naukri: इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से संगठन में 155 रिक्‍त पदों को भरा जाएगा. आवेदन दर्ज करने की लास्‍ट डेट 12 अप्रैल, 2023 है. इच्‍छुक उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
BECIL Recruitment 2023 BECIL Recruitment 2023

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 31 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

BECIL Recruitment 2023, Sarkari Naukri: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, रेडियोग्राफर और अन्य पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्‍छुक उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से संगठन में 155 रिक्‍त पदों को भरा जाएगा. आवेदन दर्ज करने की लास्‍ट डेट 12 अप्रैल, 2023 है. 

Advertisement

रिक्तियों का विवरण

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 50 पद
  • रोगी देखभाल प्रबंधक (PCM): 10 पद
  • रोगी देखभाल समन्वयक: 25 पद
  • रेडियोग्राफर: 50 पद
  • मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट: 20 पद

कौन कर सकता है आवेदन
डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता 12वीं पास है जबकि अन्‍य पदों के लिए ग्रेजुएट उम्‍मीदवार अप्‍लाई कर सकते हैं. पोस्‍ट वाइस निर्धारित योग्‍यताओं की विस्‍तृत जानकारी उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. उम्‍मीदवारों का चयन सीधे स्किल टेस्‍ट या इंटरव्‍यू के माध्‍यम से किया जाएगा. नोटिफिकेशन में यह भी स्‍पष्‍ट किया गया है कि रिक्तियों की संख्‍या कम या ज्‍यादा हो सकती हैं.

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के संबंध में ईमेल या टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा. आवेदन दर्ज करने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के लिए फीस 885/- रुपये जबकि आरक्षित कैटेगरी के लिए 531/- रुपये है. आवेदन, चयन और भर्ती से संबंधित अन्‍य सभी जानकारियां नोटिफिकेशन में मौजूद हैं.

Advertisement

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement