Assam Rifle Recruitment 2021: टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 1230 पदों पर निकली भर्ती, फौरन करें अप्‍लाई

Assam Rifle Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: जो उम्‍मीदवार जारी पदों पर भर्ती पाने के इच्‍छुक हैं, वे लास्‍ट डेट यानी 25 अक्टूबर तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन डाउनलोड करने अथवा अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर विजिट करें.

Advertisement
Assam Rifle Recruitment 2021: Assam Rifle Recruitment 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST
  • एप्लिकेशन की लास्‍ट डेट 10 अक्‍टूबर है
  • आयुसीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित है

Assam Rifle Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: असम राइफल्‍स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 1230 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जो उम्‍मीदवार जारी पदों पर भर्ती पाने के इच्‍छुक हैं, वे लास्‍ट डेट यानी 25 अक्टूबर तक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन डाउनलोड करने अथवा अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर विजिट करें.

Advertisement

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 2003 के बाद और 1 अगस्त 1998 से पहले नहीं होना चाहिए. हालांकि, आरक्षित कैटैगरी के उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को 10वीं या समकक्ष परीक्षा में पास होना जरूरी है. जिन उम्मीदवारों ने 12वीं की परीक्षा पास की है या स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं. 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकलआयोजित करके पूरी की जाएगी. उम्मीदवार पूरी जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करें. भर्तियां बिहार, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मिजोरम और अन्य कई राज्यों में की जानी हैं.

Advertisement

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए 'रोजगार समाचारपत्र 11-17 सितंबर' देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement