Police Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: अरुणाचल प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है. इसके लिए पहले चरण की शारिरिक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in पर इसके संबंध में जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया गया है. APPSC ने सब इंस्पेक्टर के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की है. वे सभी उम्मीदवार जो PET या शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे फौरन जारी लिस्ट में अपना नाम चेक करें.
जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में हैं, वे अगले राउंड की भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं. लिखित परीक्षा 22 अगस्त, 2021 को आयोजित की जानी है. लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आज, 11 अगस्त से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. वैध एडमिट कार्ड के साथ ही उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में एंट्री दी जाएगी.
अरुणाचल प्रदेश पुलिस PET परीक्षा 31 मार्च, 2021 से 7 मई, 2021 तक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, बांदेरदेवा में आयोजित की गई थी. आयोग ने इसमें क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 123 सब-इंस्पेक्टर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है. चयनित उम्मीदवारों को 35,400/- से 1,12,800/- रुपये के मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा. अन्य सभी जानकारियां जारी नोटिस में उपलब्ध हैं.
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
aajtak.in