JEE Main 2021 Session 4 Exam Date, Application Link: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2021 Session 4 की एग्जाम डेट्स में संशोधन किया गया है. शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एग्जाम की नई डेट्स की घोषणा की है. नये शेड्यूल के अनुसार, BE/BTech (पेपर -1) और BArch (पेपर) के लिए JEE Main 2021 Session 4 अब 26,27,31 अगस्त और 01 और 02 सितंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा.
शिक्षामंत्री ने जानकारी दी कि JEE Main 2021 Session 4 के लिए कुल 7.32 लाख उम्मीदवार पहले ही रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए तीसरे और चौथे फेज़ के एग्जाम के बीच 4 सप्ताह का अंतराल दिया जा रहा है. एग्जाम पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में ही आयोजित किया जाना था.
NTA ने अब चौथे सेशन के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से ओपन कर दी है. एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं और आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जुलाई, 2021 तक अप्लाई किया जा सकेगा. यह जानकारी पहले ही दे दी गई है कि एग्जाम के लिए बाकी सीमित समय के चलते एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी अप्लाई करें.
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
aajtak.in