NEET PG 2023: नीट पीजी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, केंद्रीय मंत्री ने कहा-पोस्टपोन नहीं होगा एग्जाम

NEET PG 2023 Registration Last Date Today: जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन हीं किया है, वे जल्द से जल्द एनबीई नीट पीजी की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा पोस्टपोन नहीं होगा एग्जाम.

Advertisement
NEET PG 2023 Registration: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज NEET PG 2023 Registration: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

NEET PG 2023 Registration Last Date: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के बैनर तले कुछ डॉक्टर्स नीट पीजी स्थगित की मांग कर रहे थे. इसपर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा को बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2023 कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च को आयोजित की जाएगी. नीट पीजी रजिस्ट्रेशन की आज (12 फरवरी 2023) आखिरी तारीख है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द एनबीई नीट पीजी की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Advertisement

नीट पीजी की तैयारी के लिए मिला है पूरा समय: केंद्रीय मंत्री

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा एक सवाल पूछे जाने पर कि क्या डॉक्टरों के विभिन्न समूहों की मांग के अनुसार परीक्षा स्थगित की जाएगी, मंडाविया ने जवाब दिया, “परीक्षा की तारीख 5 मार्च है और इसकी घोषणा पांच महीने पहले की गई थी, जिन छात्रों को परीक्षा देनी थी. परीक्षा के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी छात्र परीक्षा देने से पीछे न रहे, सरकार ने इंटर्नशिप की कट-ऑफ तारीख 11 अगस्त तक बढ़ा दी है.

क्यों स्थगित नहीं हो सकता है नीट पीजी एग्जाम?

दरअसल, 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 13,000 से अधिक एमबीबीएस छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, जो विलंबित इंटर्नशिप के कारण #NEET PG 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे, MoHFW ने पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 11 अगस्त 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. मंडाविया ने बताया कि ऐसा एकेडमिक शेड्यूल को पटरी पर लाने के लिए किया जा रहा है जो कोविड-19 महामारी के कारण पटरी से उतर गया था. मंत्री ने कहा कि अगर वे परीक्षा में देरी करते हैं, तो आगे के शेड्यूल में भी देरी होगी.

Advertisement

NEET PG 2023 Registration: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर एग्जाम टैब में 'NEET PG 2023 Application' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन डिटेल्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें.
स्टेप 5: एक बार फॉर्म भरने के बाद डिटेल्स क्रॉस चेक करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 6: आगे के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement