एक दिन में 6 मर्डर के बाद हटाए गए प्रयागराज के एसएसपी अतुल शर्मा

अतुल शर्मा की जगह सत्यार्थ अनिरुद्ध को भेजा गया है. फिलहाल अतुल शर्मा को डीजीपी मुख्यालय भेज दिया गया है.

Advertisement
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 19 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिन में 6 हत्याओं पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की. प्रयागराज के एसएसपी अतुल शर्मा को हटा दिया गया है. उनकी जगह सत्यार्थ अनिरुद्ध को भेजा गया है. फिलहाल अतुल शर्मा को डीजीपी मुख्यालय भेज दिया गया है. बता दें, रविवार को धूमनगंज के चौफटका में ट्रिपल मर्डर के बाद थरवई में पति-पत्नी और अल्लापुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी.

Advertisement

धूमनगंज के चौफटका इलाके में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. जमीन विवाद में शुरू हुई लड़ाई ने हत्या का रूप ले लिया. इस घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठाए गए. दूसरी घटना जार्जटाउन इलाके के अल्लापुर की है. यहां बच्चा पासी नाम के युवक को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. इन हत्याओं से प्रयागराज में दहशत का माहौल पसर गया. अल्लापुर हत्या मामले में पीड़ित के परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस कारण लोगों में काफी रोष है.

उधर थरवई में दो लोगों की हत्या कर दी गई. बदमाशों ने घर में लूटपाट करने के दौरान पति-पत्नि की गला रेतकर हत्या कर दी. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पिछले 12 घंटे में 6 लोगों की हत्या ने योगी सरकार की काफी किरकिरी कराई जिसे देखते हुए सरकार ने एसएसपी का तबादला कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement