CRIME NEWS@07PM: जुर्म की दुनिया की पांच बड़ी ख़बरें

जुर्म आज तक पर जानिए दिनभर की तमाम अपराध जगत की बड़ी ख़बरें

Advertisement
अपराध जगत की टॉप 5 खबरें अपराध जगत की टॉप 5 खबरें

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

उनके झंडे का रंग भी काला है. उनके कारनामे भी काले हैं. उनका ज़ेहन भी काला है. और अब अपने अपनी जान बचाने के लिए वो तरीका भी काला अपना रहे है. जी हां. औरतों के काले बुर्कों में चेहरा छिपाकर आईएसआईएस के आतंकी इराक के मोसुल में अपनी जान बचा रहे हैं. काले बुर्के के पीछे छिपे बुज़दिल आतंकियों की पूरी कहानी हम आपको बता रहे हैं.

Advertisement

दिल्ली में नशे से धुत्त एक पुलिस कांस्टेबल ने दो साथी महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकत की है. कांस्टेबल ने हद पार करते हुए अपने कपड़े उतारकर महिला कांस्टेबल के सामने ही हस्तमैथुन करने लगा. इस शर्मनाक हरकत के बाद आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले की जांच चल रही है. डेली मेल के मुताबिक, यह मामला दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग कैंप का है.

व्यापम घोटालाः

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले के आरोपी प्रवीण यादव ने बुधवार की सुबह अपने घर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार को उसकी जबलपुर उच्च न्यायालय में पेशी होनी थी. बताया जा रहा है कि वह इस मामले की वजह से काफी तनाव में था.

मर्डर मिस्ट्री:

यूपी के इलाहाबाद में हुए हिना तलरेजा मर्डर केस की मिस्ट्री अभी तक सुलझ नहीं पाई है. 5 जुलाई को हिना का शव कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे पर मिला था. हिना अपनी मां नीलिमा के साथ मीरापुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थी. उसके पिता की मौत हो चुकी है. वह सिविल लाइंस स्थित एक हुक्का बार में काम करती थी. हिना तलरेजा मर्डर केस को अंजाम देने वाले आरोपी कातिलों की लोकेशन मुंबई में मिली है.

Advertisement

लापरवाहीः

चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर तो पहुंची मगर उसके बाद भी शव वहीं रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा. दरअसल, रेलवे पुलिस और राज्य पुलिस के अधिकार क्षेत्र के विवाद में वो लाश दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़ी रही.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement