वाराणसी के संकट मोचन मंदिर को उड़ाने की धमकी, 2006 से भी बड़ा धमाका करने की चेतावनी

गौरतलब है कि इससे पहले काशी के संकट मोचन मंदिर में 2006 के बम धमाके में 7 लोगो की जान चली गई थी. अब इससे बड़ा धमाका करने की धमकी ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Advertisement
संकट मोचन मंदिर, वाराणसी संकट मोचन मंदिर, वाराणसी

विवेक पाठक

  • वाराणसी,
  • 05 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर को धमाके से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. चिट्ठी में 2006 में हुए धमाके से बड़ा धमाका करने की धमकी दी गई है.

संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के मुताबिक सोमवार की रात एक धमकी भरी चिट्ठी मिली. जिसमें लिखा था कि मंदिर में मार्च, 2006 से बड़ा धमाका करेंगे. साथ ही धमकी को हल्के में न लेने की चेतावनी भी दी गई है.

Advertisement

मंगलवार देर रात प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने लंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस चिट्ठी में दर्ज दोनों नामों जमादार मियां और अशोक यादव पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सात मार्च, 2006 कोर, कैंट स्टेशन और दशाश्वमेध घाट पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे. इन धमाकों संकट मोचन मंदिर में 7 और कैंट स्टेशन पर 11 लोगों की मौत हुई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement