अफगानिस्तानः घुसपैठ के लिए यौन दासों को इस्तेमाल कर रहा है तालिबान

तालिबान दक्षिणी अफगानिस्तान में पुलिस पर हमला करने के लिए बाल यौन दासों का इस्तेमाल कर रहा है. इस शोषण को बच्चा बाजी के नाम से जाना जाता है. जिसमें कम उम्र लड़के यौनकर्मी के रूप में सुरक्षा खेमे में घुसपैठ करते हैं. यह जानकारी कई अधिकारियों और इस तरह के हमलों में बचे लोगों ने दी है.

Advertisement
अफगानिस्तान में कम उम्र लड़कों को यौन दास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है अफगानिस्तान में कम उम्र लड़कों को यौन दास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • तरीनकोट ,
  • 16 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

तालिबान दक्षिणी अफगानिस्तान में पुलिस पर हमला करने के लिए बाल यौन दासों का इस्तेमाल कर रहा है. इस शोषण को बच्चा बाजी के नाम से जाना जाता है, जिसमें लड़के सुरक्षा खेमे में घुसपैठ करते हैं. यह जानकारी कई अधिकारियों और इस तरह के हमलों में बचे लोगों ने दी है.

ज़रूर पढ़ेंः

पूरे अफगानिस्तान में यह पुरानी प्रथा प्रचलित है. लेकिन अब यह प्रथा उरूजगान प्रांत में घुसपैठ की तरह दिखाई दे रही है, जहां पर शक्तिशाली पुलिस कमांडरों के लिए बेरीश या बिना दाढ़ी वाले लड़के व्यापक रूप से कामुक आकर्षण की वस्तु हो गये हैं.

Advertisement

प्रांत के सुरक्षा और न्यायिक अधिकारियों के मुताबिक तालिबान ने लगभग दो साल तक ट्रोजान हार्स हमले में इस तरह के लड़कों का इस्तेमाल किया. उन्होंने जनवरी में कम से कम छह और अप्रैल में एक हमले में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी.

यहां पढ़ेंः

उरूजगान के पुलिस प्रमुख रहे गुलाम शेख रोघ लेवनई ने बताया कि तालिबान चौकियों में घुसने, हत्या करने, मादक पदार्थ को लाने और पुलिसकर्मियों को जहर देने के लिए खुबसूरत और सुंदर को भेजता रहा है. बढ़ती हिंसा के बीच अप्रैल में हुये फेरबदल में लेवनई का तबादला कर दिया गया था.

लेवनई ने बताया कि कुछ घटनाओं ने पुलिस बलों के बड़ी कमजोरी बच्चा बाजी को उजागर किया है. 1996-2001 के अपने शासन के दौरान तालिबान ने बच्चा बाजी को प्रतिबंधित कर दिया था. उन्होंने भीतरी हमले में किसी भी उम्र के लड़कों का इस्तेमाल करने से इंकार किया है.

Advertisement

Must Read:

तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह के अभियानों के लिए हमने एक विशेष मुजाहिद्दीन बिग्रेड का गठन किया है, जिसमें सभी व्यक्तियों की दाढ़ी होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement