साधु यादव पर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव एक बार फिर चर्चाओं में हैं. बिहार के एक जाने माने बिल्डर ने उन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.

Advertisement
साधु यादव पहले भी ऐसे मामलों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं साधु यादव पहले भी ऐसे मामलों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं

परवेज़ सागर

  • पटना,
  • 11 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

बिहार में दबंगई के लिए मशहूर लालू यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव एक बार फिर चर्चाओं में हैं. एक जाने माने बिल्डर ने उन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पटना के अनिल सिंह बिहार के जाने माने बिल्डर हैं. पाटलिपुत्र बिल्डर्स के नाम से उनकी कंपनी है. जो कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. बुधवार की रात अनिल से राजधानी के कोतवाली थाने पहुंचे और उन्होंने वहां एक लिखित शिकायत देकर पूर्व सांसद साधु यादव पर मांगने का इल्जाम लगाया.

Advertisement

अनिल सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उनके मोबाइल पर एक फोन आया. फोन करने वाले ने अपना नाम साधु यादव बताते हुए उनके साथ गाली गलौच की और लाखों रुपये की रंगदारी मांगी. साथ ही ऐसा न करने पर जान से मारने की भी दी.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिस नबंर से कॉल आई थी, उसकी डि‍टेल भी मोबाइल सर्विस कंपनी से मांगी गई है.

उधर, पूर्व सासंद साधु यादव ने इस बारे में सफाई देते हुए मीडिया को बताया कि वह पहले से अनिल सिंह को जानते हैं. और उन्होंने किसी से रंगदारी नहीं मांगी है. उनका कहना था कि यह उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »