पारसमल लोढा ने पूछताछ में किए अहम खुलासे, ईडी कर रहा है जांच

गुजरात के चर्चित कारोबारी पारसमल लोढ़ा ने गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम के सामने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं. सात दिनों में ईडी की टीम लगातार लोढा से पूछताछ करती रही है. अब उन सभी खुलासों की जांच की जा रही है.

Advertisement
ईडी की टीम पारसमल के खुलासों की जांच कर रही है ईडी की टीम पारसमल के खुलासों की जांच कर रही है

परवेज़ सागर / शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

गुजरात के चर्चित कारोबारी पारसमल लोढ़ा ने गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम के सामने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं. सात दिनों में ईडी की टीम लगातार लोढा से पूछताछ करती रही है. अब उन सभी खुलासों की जांच की जा रही है.

ईडी की टीम को से पूछताछ के दौरान पता चला कि दिनेश भोला नाम का एक शख़्स रोहित टंडन का साथी है. जो ब्लैकमनी को सफेद करने के लिए लगातार लोढ़ा के सम्पर्क में था.

Advertisement

पारसमल और रोहित टंडन के बीच 25 साल पुराने बिजनेस रिलेशन हैं. ईडी को पूछताछ में पता चला कि इससे पहले भी पारसमल ने रोहित टंडन की कई ग़ैरक़ानूनी कामों में मदद की है. पारसमल खुद ये बातें कबूल रहा है.

पारसमल के अलावा ईडी की टीम ने कोटेक बैंक के मैनेजर आशीष से भी पूछताछ की. उसने ED को बताया है कि वह नार्थ दिल्ली के एक बड़े तम्बाकू कारोबारी के 200 करोड़ की को बदलवाने में लगा हुआ था.

कोटक बैंक के मैनेजर आशीष ने बताया कि वह खुद रोहित टंडन के छतरपुर के फार्म हाउस गया था, जहां से उसे 5 करोड़ रुपये के पुराने नोट मिले थे. इसके बाद उसने रोहित के कहने पर ही करीब 38 करोड़ रुपये के पे-ऑर्डर और डीडी बनवाए थे.

उधर जानकारी मिली है कि ईडी की टीम ने चेन्नई के बालू माफिया शेखर रेड्डी के 6 करोड़ रुपये बदलने के आरोप में PMLA के तहत दो लोगों को गिरफ़्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement