ऑर्डर किया फोन, डिलीवर हुआ साबुन, अमेजन इंडिया हेड के खिलाफ केस

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमेजन के कंट्री हेड अमित अग्रवाल, लॉजिस्टिक फर्म दर्शिता प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रदीप कुमार और रवीश कुमार और डिलीवरी ब्वॉय अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Advertisement
फोटो- रॉयटर्स फोटो- रॉयटर्स

पन्ना लाल

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST

दिल्ली से सटे नोएडा में अमेजन के इंडिया हेड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को एक शख्स ने फोन के लिए ऑनलाइन ऑर्डर भेजा था. इस शख्स को अमेजन की ओर से ऑर्डर तो डिलीवर हो गया लेकिन जब उसने अपना पार्सल खोला तो उसमें फोन की जगह एक साबुन रखा था.

Advertisement

सोमवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस स्टेशन में इस बावत केस दर्ज कराया गया. हालांकि कंपनी का कहना है कि वह धोखाधड़ी के सभी मामलों को गंभीरता से लेती है और इस मामले की जांच के लिए पुलिस को पूरी तरह से सहयोग कर रही है.

बिसरख पुलिस स्टेशन के सर्किल ऑफिसर निशंक शर्मा ने कहा, "इस मामले में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसने अमेजन वेबसाइट के जरिए मोबाइल फोन का ऑर्डर दिया था, जब 27 अक्टूबर उसे डिलीवरी मिली और उसने पार्सल खोला तो उसने फोन की जगह इसमें एक साबुन रखा पाया."

पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमेजन के कंट्री हेड अमित अग्रवाल, लॉजिस्टिक फर्म दर्शिता प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रदीप कुमार और रवीश कुमार और डिलीवरी ब्वॉय अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा-420 (धोखाधड़ी और बेइमानी), धारा-406 ( भरोसा तोड़ना) और 120-बी (साजिश में शामिल होना) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमेजन ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि कंपनी शिकायतकर्ता को पैसे वापस करने जा रही है.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »