बेटा देरी से घर लौटा तो पिता ने जमकर की पिटाई, दोस्तों को भी नहीं बख्शा

महाराष्ट्र के पुणे में एक पिता ने अपने बेटे और उसके दोस्तों की बेरहमी से पिटाई कर डाली. तीनों एक बर्थडे पार्टी से देर रात को घर लौटे थे. इस दौरान तीनों लड़के बुरी तरह से घायल हो गए. एक पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है

परवेज़ सागर / पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 13 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे में एक पिता ने अपने बेटे और उसके दोस्तों की बेरहमी से पिटाई कर डाली. तीनों एक बर्थडे पार्टी से देर रात को घर लौटे थे. इस दौरान तीनों लड़के बुरी तरह से घायल हो गए. एक पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

मामला पुणे की गीता सोसाइटी का है. जहां यूसुफ मेमन अपने परिवार के साथ रहता है. वह नारकोटिक्स विभाग में कार्यरत है. बीती रात उसके बेटे का जन्मदिन था. रात में 12 बजे उसके दो दोस्त उसे मुबारकबाद देने आए थे. उसके बाद तीनों गाड़ी में बाहर घूमने चले गए. वापस आते-आते उन्हें रात के तीन बज गए.

Advertisement

बेटे के घर न आने से यूसुफ गुस्से में था. वह सोसाइटी के गेट पर बेटे का इंतजार करने लगा. जैसे ही उसका बेटा और दोस्त वापस आकर सोसाइटी के गेट पर उतरे, उसने तीनों को लकड़ी की बैंत से पीटना शुरू कर दिया. उसने तीनों को इतनी बेरहमी से पीटा कि एक लड़के की नाक में फ्रैक्चर हो गया.

घटना के बाद आरोपी के बेटे के एक दोस्त ने अपने परिजनों को इस बारे में शिकायत की. तब उसके पिता ने बेटे की हालत देखने के बाद बंडगार्डन थाना पुलिस से कर दी. मामला पुलिस में जाने के बाद आरोपी यूसुफ शिकायतकर्ता के घर पहुंच गया और पीड़ित के पिता को उसे सुधारने की हिदायत दी.

उसने पीड़ित के पिता को पुलिस में होने की भी धमकी दी थी. फिलहाल, इस मामले में मुकदमा तो दर्ज हो चुका है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement