झारखंडः चतरा से पांच लाख का इनामी वॉन्टेड नक्सली गिरफ्तार

झारखंड राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मिलकर नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चला रही है. इसी के चलते पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों ने मंगलवार को जजवरिया गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया था.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर

  • चतरा,
  • 18 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

झारखंड के चतरा जिले में राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को बड़ी कामयाबी मिली है. अर्धसैनिक बल ने वहां से पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली गंजू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और सुरक्षा बल लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे.

चतरा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मिलकर नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चला रही है. इसी के चलते पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों ने मंगलवार को जजवरिया गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया था.

Advertisement

इसी दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को पता चला कि राज्य का मोस्ट वॉन्टेड नक्सली शेकहरा गंजू गांव में ही छुपा हुआ है. इसी दौरान दोनों टीम गांव में पहुंची और एक ठिकाने से शेकहरा गंजू को बिना किसी खून खराबे के गिरफ्तार कर लिया.

गंजू के पकड़े जाने पर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने राहत की सांस ली है. पकड़े नक्सली पर राज्य के तीन जिलों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है. इसीलिए सरकार ने उस पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement