हरियाणाः पढ़ने गई युवती दो दिन से लापता, अपहरण का मामला दर्ज

हरियाणा के जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती गायब हो गई. इस संबंध में युवती के परिजनों ने एक युवक को नामजद करते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • जींद,
  • 08 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

हरियाणा के जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती गायब हो गई. इस संबंध में युवती के परिजनों ने एक युवक को नामजद करते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस के मुताबिक मामला जींद के सफीदों इलाके का है. जहां एक 19 वर्षीय युवती पढ़ने के लिए जाती थी. गत छह मार्च को लड़की पढने के लिए सफीदों गई हुई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटकर नहीं आई.

Advertisement

लड़की गांव बिटानी की रहने वाली थी. उसके परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला. इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई.

युवती के पिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी अंतिम बार छह मार्च को हाट रोड पर गांव रोजला निवासी विक्रम के साथ देखी गई थी. तभी से वह लौटकर वापस नहीं आई है.

पिता ने आरोप लगाया कि विक्रम उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर विक्रम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement