गाजियाबाद: दिवाली पर पटाखों की आवाज के बीच बदमाशों ने पूर्व पार्षद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

मामला कवि नगर थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव का है. जहां बदमाशों ने सोमवार को दिवाली के दिन पूर्व पार्षद फूल कुंवर को गोली मार दी. घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement
पुलिस ने बदमाशों की तलाश को टीमों का गठन किया है (प्रतिकात्मक तस्वीर) पुलिस ने बदमाशों की तलाश को टीमों का गठन किया है (प्रतिकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • गाजियाबाद,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 2:33 AM IST

गाजियाबाद में दिवाली पर आतिशबाजी के बीच पूर्व पार्षद को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, मामला कवि नगर थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव का है. जहां बदमाशों ने सोमवार को दिवाली के दिन पूर्व पार्षद फूल कुंवर को गोली मार दी. घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है. पुलिस का प्रारंभिक जांच में कहना है कि मामला आपसी दुश्मनी का हो सकता है क्योंकि पूर्व में गांव में हुए एक हत्याकांड में फूल कुंवर आरोपित हैं और इस मामले में वह जेल भी गए थे. इन दिनों वह जमानत पर चल रहे हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement