गैंगस्टर से राजनेता बने जसविंदर रॉकी की गोली मारकर हत्या

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंजाब के एक गैंगस्टर की शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने हिमाचल प्रदेश के परवाणू में गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement
गैंगस्टर से राजनेता बना था जसविंदर रॉकी गैंगस्टर से राजनेता बना था जसविंदर रॉकी

केशव कुमार

  • चंडीगढ़,
  • 30 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंजाब के एक गैंगस्टर की शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने हिमाचल प्रदेश के परवाणू में गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक करीब 40 साल के जसविंदर सिंह उर्फ रॉकी अपने एक दोस्त के साछ छुट्टियां मनाकर शिमला से चंडीगढ़ लौट रहा था. उसी दौरान उसकी टोयोटा फॉर्च्यूनर को रोक लिया और ड्राइवर और रॉकी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं.

Advertisement

चार अज्ञात हमलावरों के शिकार बने रॉकी
रॉकी को अपनी कार से बाहर आने का मौका ही नहीं मिला. उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके ड्राइवर को गंभीर हालत में पीजीआईएमईआर अस्पताल, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है. शिमला में पुलिस महानिरीक्षक जहूर एच. जैदी ने कहा कि रॉकी पर हमलावरों ने की. हमलावरों की संख्या संभवत: चार थी, और वे दो वाहनों पर सवार होकर आए थे.

साल 2012 में चुनाव में मिली थी हार
पुलिस ने कहा कि दो हमलावर एक कार में थे और बाकी मोटरसाइकिल पर था. कार में आए दोनों हमलावरों ने रॉकी पर गोलीबारी की, जबकि अन्य ने खाली कारतूस बीन लिए. रॉकी इसके पहले मारे जा चुके बदमाश प्रभजिंदर सिंह डिम्पी का सहयोगी था. रॉकी ने 2012 में फजिल्का से लड़ा था. लेकिन वह हार गया था. उसे कुल 30 हजार वोट मिले थे.

Advertisement

रॉकी का था लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
रॉकी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. उस पर साल 2006 में चंडीगढ़ में डिम्पी की होने का आरोप भी है. हालांकि, साल 2014 में उसे इस मामले से बरी कर दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement