राजस्थानः अलवर में दलित युवक को पीटकर मार डाला, केस दर्ज

राजस्थान के अलवर में भी लिंचिंग का एक मामला सामने आया है. अलवर में कुछ लोगों ने एक दलित युवक को बेरहमी से पीटा जिसने बाद में दम तोड़ दिया. मृतक दलित युवक की पहचान हरीश जाटव के रूप में हुई.

Advertisement
अलवर में दलित युवक को पीटकर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर) अलवर में दलित युवक को पीटकर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • अलवर,
  • 19 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

राजस्थान के अलवर में भी लिंचिंग का एक मामला सामने आया है. अलवर में कुछ लोगों ने एक दलित युवक को बेरहमी से पीटा जिसने बाद में दम तोड़ दिया. मृतक दलित युवक की पहचान हरीश जाटव के रूप में हुई. हरीश जाटव झिवानी के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement

यह घटना चोपानकी थाने के फसला गांव की है. झिवाना निवासी हरीश जाटव की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को हरीश जाटव की बाइक से एक महिला को टक्कर लग गई थी. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हरीश जाटव की जमकर पिटाई कर दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद घायल हरीश को गंभीर हालत में भिवाडी से दिल्ली के लिए रैफर किया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

बिहार में भी मॉब लिंचिंग

वहीं, गुरुवार को बिहार के सारण जिले के बनियापुर इलाके में भी भीड़ ने शुक्रवार को तीन लोगों को पशु चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है. 

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पशु चोरी के संदेह मात्र पर शुक्रवार की सुबह तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया गया है कि स्थानीय लोगों को पशु होने की सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने मामले में बिना कोई पुख्ता जानकारी जुटाए इन लोगों को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है. वहीं मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement