नोएडाः TV के पीछे रखा था नकली बम, कहा- 5 लाख दो वरना ब्लास्ट कर देंगे

लेटर में टीवी के पीछे बम होने और 5 लाख रुपये की फिरौती का जिक्र था. लेटर पढ़ते ही लड़की के होश उड़ गए. लेटर में 5 लाख रुपये की फिरौती पार्क में रखने की बात कही गई थी.

Advertisement
फिरौती के लिए घर में रखा नकली बम फिरौती के लिए घर में रखा नकली बम

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 16 जून 2017,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

नोएडा सेक्टर-45 के सदरपुर इलाके के एक घर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया. फिरौती के लिए घर में नकली बम रखा गया था. बम स्क्वॉड ने मौके पर पहुंच कथित बम को अपने कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, सदरपुर इलाके की कॉलोनी नंबर-20 में रहने वाले एक के घर आज सुबह बम होने की सूचना मिली. उस वक्त दंपति पार्क में टहलने गए हुए थे. घर में उनकी बेटी थी. बेटी ने टीवी देखने के लिए जैसे ही रिमोट उठाया उसके नीचे एक लेटर रखा हुआ था.

Advertisement

लेटर में टीवी के पीछे बम होने और 5 लाख रुपये की फिरौती का जिक्र था. लेटर पढ़ते ही लड़की के होश उड़ गए. लेटर में 5 लाख रुपये की फिरौती पार्क में रखने की बात कही गई थी. पैसे नहीं देने पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी. लड़की ने फौरन अपने माता-पिता को घर बुलाया.

पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. की टीम ने टीवी के पीछे रखी बम नुमा वस्तु को कब्जे में ले लिया. कथित बम को फिलहाल जांच के लिए भेज दिया गया है. आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »