पलवल: ATM उखाड़कर ले गए चोर, पुलिस कर रही है जांच

पलवल में पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी एटीएम उखाड़ ले जाने और एटीएम काटने की घटनाओं में कोई कमी नही आ रही है. करीब पांच महीने पहले भी हसनपुर से बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए थे, लेकिन प्रशासन ने इससे कोई सबक नही लिया.

Advertisement
पलवल में एटीएम चोरी का घटनाएं बढ़ रही है. पलवल में एटीएम चोरी का घटनाएं बढ़ रही है.

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2019,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST

हरियाणा के पलवल में बदमाश एक बार फिर एटीएम उखाड़कर ले गए हैं. मामला बीती रात का है. एटीएम मशीन में करीब 4 से 5 लाख रुपये कैश थे. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

पलवल में पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी एटीएम उखाड़ ले जाने और एटीएम काटने की घटनाओं में कोई कमी नही आ रही है. करीब पांच महीने पहले भी हसनपुर में बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए थे, लेकिन प्रशासन ने इससे कोई सबक नही लिया. इस घटना के बाद अगर पुलिस प्रशासन और बैंक अधिकारी कोई सबक ले लेते तो एटीएम उखाड़ने और काटने की घटनाएं नही होती. अब ऐसा ही एक मामला पलवल के पृथला गांव में देखने को मिला. जहां बीती देर रात बदमाश देना बैंक की एटीएम को उखाड़ कर ले गए.

Advertisement

देना बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रतीक कुमार मीणा ने बताया कि बैंक के सभी सदस्य बैंक को बंद करके घर चले गए थे. मंगलवार 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि बदमाश बैंक का एटीएम उखाड़ कर ले गए हैं. इसके बाद वो मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

 ब्रांच मैनेजर ने बताया कि एटीएम में करीब 4 से 5 लाख रुपये कैश था. मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. पुलिस ने इस मामले पर अबतक कुछ नहीं कहा है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा है कि इस इलाके में चोरों का आतंक है. उन्होंने इस बाच की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement