सागर हत्याकांड: कल चार्जशीट दाखिल कर सकती है दिल्ली पुलिस, सुशील कुमार है मुख्य आरोपी

बहुचर्चित सागर पहलवान हत्याकांड (Sagar Murder Case) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने अपनी चार्जशीट तैयार कर ली है. कल यानी सोमवार को दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है.

Advertisement
सागर हत्याकांड में सुशील कुमार मुख्य आरोपी है. (फाइल फोटो) सागर हत्याकांड में सुशील कुमार मुख्य आरोपी है. (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST
  • चार मई को सुशील की अन्य आरोपियों के साथ हुई थी मीटिंग
  • इस मामले में अब भी पांच आरोपी फरार
  • क्राइम ब्रांच ने बनाए हैं 50 से ज्यादा गवाह

बहुचर्चित सागर पहलवान हत्याकांड (Sagar Murder Case) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने अपनी चार्जशीट तैयार कर ली है. कल यानी सोमवार को दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है. सागर पहलवान हत्याकांड में अंतराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) मुख्य आरोपी है.

क्राइम ब्रांच की करीब 3 महीने की तफ्तीश में सामने आया है कि इस मामले में सुशील कुमार सहित कुल 20 आरोपी शामिल हैं जिसमें से अब तक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल ने कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. ये 15 गिरफ्तारी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा से हुई है.

Advertisement

पांच आरोपी अब भी फरार

इस मामले में पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिसमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं. सागर हत्याकांड मामले में इनामी बदमाश प्रवीण उर्फ चोटी आसौदा गांव, जोगेंद्र काला आसौदा गांव और राहुल मोस्ट वॉन्टेड हैं. जांच के दौरान पता चला है कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते सागर पहलवान की  हत्या की गई थी.जिसमें केवल सुशील कुमार की पत्नी के नाम का वो फ्लैट का विवाद शामिल नहीं थी जिसमें सागर धनखड़ रहता था. तफ्तीश में यह बात भी सरकारी कागज़ों में दर्ज की गई है कि सुशील पहलवान के खेमे के जूनियर पहलवान सागर पहलवान के खेमे में चले गए थे जिससे सुशील पहलवान नाराज था.

इसपर भी क्लिक करें- दिल्ली: महिला की गला दबा कर हत्या, तीसरी मंजिल पर मिला शव, पति गिरफ्तार
 

चार मई को सुशील की अन्य आरोपियों के साथ हुई थी मीटिंग

Advertisement

क्राइम ब्रांच की तफ्तीश के मुताबिक 4 मई की शाम सुशील और अन्य आरोपियों की मीटिंग हुई थी जिसके बाद 4 और 5 मई की रात ही छत्रसाल स्टेडियम में सागर पहलवान के साथ मारपीट की गई. इस दौरान उसकी मौत हो गई. सागर पहलवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सागर की मौत भारी चीज से हमला करने के चलते आई गहरी चोट के चलते हुई.

तफ्तीश में इस हत्याकांड मे दिल्ली पुलिस  ने FIR no 218/21 तारीख 5/5/2021 पीएस मॉडल टाउन में  IPC की धारा 302  यानी हत्या, 308 यानी जानलेवा चोट पहुंचाना, 307 हत्या का प्रयास, 364, 365 यानी अपरहण, 147, 149, 269, 188, 342, 325, 452, 505 (2) 392, 394, 397, 411,120 यानी आपराधिक साजिश, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

क्राइम ब्रांच ने बनाए हैं 50 से ज्यादा गवाह

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 50 से ज़्यादा गवाह बनाए हैं.वहीं, मारपीट की घटना जिस मोबाइल फोन में कैद हुई उस फुटेज की फोरेंसिक रिपोर्ट, कुछ सीसीटीवी की फुटेज, छत्रसाल स्टेडियम में मौजूद लोगों के बयान को पुलिस टीम ने अपनी तफ्तीश में शामिल किया है. तफ्तीश में सामने आया है कि कैसे पहलवानी की आड़ में सागर हत्याकांड में शामिल आरोपी और पहलवानों के दोनों खेमे के लोग विवादित जमीन खरीद-फोरख्त, कब्जा दिलाना और उगाही के रैकेट से जुड़े थे. तफ्तीश में यह बात भी सामने आई है कि पहलवानों के दोनों खेमे के लोग गैंगस्टर काला जठेड़ी से जुड़े हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement