Bihar: 'सेटिंग से यहां तक पहुंचा हूं...' कहने वाला काली कमाई का कुबेर धरा गया

बिहार में काली कमाई करने वाला एक कुबेर पकड़ा गया है. आरोपी की पहचान अधिशाषी अभियंता संजीत कुमार के रूप में हुई. उसकी गिरफ्तारी और छापेमारी में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. ये बात भी सामने आई है कि केवल रिश्वत की रकम को रखने के लिए ही उसने एक फ्लैट ले रखा था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुजीत झा

  • पटना,
  • 03 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

बिहार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के हत्थे काली कमाई वाला एक कुबेर चढ़ा है. ये ऐसा कुबेर है, जो भ्रष्टाचार की आग पर रिश्वत की हांडी चढ़ाते हुए पकड़ा गया है. आरोपी की पहचान अधिशाषी अभियंता संजीत कुमार के रूप में हुई. उसे 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

बक्सर और पटना में छापेमारी

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने उसके बंगले से ही गिरफ्तार किया है. उसके बक्सर और पटना के आवास पर छापेमारी हुई है. इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है.

Advertisement

खास लोगों को देता था काम

जानकारी के मुताबिक, संजीत अपने खास लोगों को काम देता था. कुछ कामों में पार्टनर भी रहता था. वह 13 फीसदी कमीशन लेता था. साथ ही बताता था कि उसकी पहुंच ऊपर तक है. लोगों से कहता था कि सेटिंग से यहां तक पहुंचे हैं. कमाई नहीं करेंगे तो कहां जाएंगे.

फ्लैट में रखता था रिश्वत के पैसे

आरोप है कि बक्सर में इसने करोड़ों रुपये का बंगला खड़ा कर रखा है. इसी पर देर रात छापेमारी हुई. पता चला है कि वो रिश्वत के पैसे घर में नहीं बल्कि पटना में रेंट पर लिए एक फ्लैट में रखता था.

भुगतान के एवज मांगे दो लाख रुपये

अधिकारियों का कहना है कि एक ठेकेदार को 16 लाख रुपये के भुगतान के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि दानापुर के ठेकेदार अवधेश गोप ने एक दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement