गन्ना, फूल, हल्दी और सिंदूर... केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर ‘ब्लैक मैजिक’ पार्सल से सनसनी, न्यूजीलैंड का ‘गॉडमैन’ गिरफ्तार

देवनहल्ली के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ब्लैक मैजिक से जुड़े संदिग्ध पार्सल मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में न्यूजीलैंड के कथित गॉडमैन को गिरफ्तार किया गया और फिर एक रहस्यमयी चिट्ठी ने इस मामले की जांच को और पेचीदा बना दिया. पढ़ें ये पूरी सनसनीखेज कहानी.

Advertisement
इस पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया है (फोटो-ITG) इस पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया है (फोटो-ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

कर्नाटक के देवनहल्ली में मौजूद केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक बार फिर रहस्यमयी घटनाओं के चलते चर्चा में है. ‘ब्लैक मैजिक’ से जुड़े एक संदिग्ध पार्सल ने न सिर्फ एयरपोर्ट प्रशासन को हिलाकर रख दिया, बल्कि जांच में ऐसे मोड़ सामने आए जिन्होंने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है. इस केस में अब एक कथित गॉडमैन की गिरफ्तारी ने कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया है.

Advertisement

देवनहल्ली के इस हाई-सिक्योरिटी एयरपोर्ट पर सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी एक पार्सल ने अचानक हलचल मचा दी. पार्सल में गन्ना, फूल, हल्दी और सिंदूर जैसी चीजें मिलीं, जो आम तौर पर पूजा-पाठ में इस्तेमाल होती हैं. लेकिन एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह का पार्सल मिलने से अधिकारियों को शक हुआ कि कहीं यह ‘ब्लैक मैजिक’ या किसी अनहोनी की साजिश तो नहीं. जैसे ही यह खबर फैली, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं.

जांच की शुरुआत होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और इस पार्सल को भेजने वाले शख्स को पकड़ लिया. आरोपी की पहचान न्यूजीलैंड के नागरिक सुभाष जय अजीज के रूप में हुई, जो खुद को एक ‘गॉडमैन’ बताता है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तारी के बाद यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया.

Advertisement

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो कहानी सुनाई, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. उसने दावा किया कि उसने यह पार्सल किसी बुरी नीयत से नहीं, बल्कि एयरपोर्ट की सुरक्षा और लोगों की भलाई के लिए भेजा था. उसके मुताबिक, वह किसी बड़ी दुर्घटना को टालना चाहता था, जैसे कि हाल ही में हुई अहमदाबाद फ्लाइट त्रासदी जैसी घटना. हालांकि पुलिस उसके इस दावे को आसानी से मानने के मूड में नहीं थी.

मामले में उस वक्त नया ट्विस्ट आया जब पार्सल के अंदर से एक चिट्ठी बरामद हुई. यह चिट्ठी श्रीलंकाई लिपि में लिखी गई थी, जिसे देखकर जांच एजेंसियों का शक और गहरा गया. आखिर इस चिट्ठी में क्या लिखा है? इसका क्या मतलब है? और इसका इस पूरे ‘ब्लैक मैजिक’ एंगल से क्या कनेक्शन है? इन सवालों ने केस को और भी उलझा दिया है.

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब इस एयरपोर्ट पर ऐसा अजीबोगरीब पार्सल मिला हो. इससे पहले भी एक और हैरान करने वाला मामला सामने आ चुका है, जिसमें एक पार्सल में सड़ी-गली सब्जियां, खराब फूलों की माला, लोहे के टुकड़े और अश्लील तस्वीरें मिली थीं. इस घटना ने एयरपोर्ट स्टाफ को पूरी तरह से झकझोर दिया था और इसे लेकर उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.

Advertisement

उस पुराने मामले में पुलिस ने बोस बोध बंदरानायके नाम के एक आरोपी को बुक किया था. जांच में सामने आया था कि वह कई दिनों तक एयरपोर्ट परिसर में घूमता रहा और फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए यह पार्सल भेजा. इस घटना ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे, और अब इस नए ‘ब्लैक मैजिक’ केस ने उन चिंताओं को और बढ़ा दिया है.

लगातार सामने आ रहे इन रहस्यमयी पार्सल मामलों ने केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है. अब एयरपोर्ट प्रशासन पार्सल स्कैनिंग, निगरानी और अंदरूनी गतिविधियों पर और ज्यादा सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है. मगर सवाल अब भी यही है कि क्या ये महज संयोग हैं या किसी बड़ी साजिश की आहट? फिलहाल, जांच पड़ताल जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement