पुणे: पिता ने अपनी ही जुड़वा बेटियों के साथ कई साल किया दुष्कर्म, केस दर्ज

पीड़ित बच्चियों की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उसने बताया कि पिछले 4 सालों से मासूमों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था. आरोपी की खुद की फेब्रिकेशन की दुकान है और वह जून 2020 से उससे अलग रह रही है.

Advertisement
पिता ने अपनी नाबालिग बेटियों को बनाया हवस का शिकार (प्रतीकात्मक तस्वीर) पिता ने अपनी नाबालिग बेटियों को बनाया हवस का शिकार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 15 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:59 AM IST
  • पिता ने अपनी ही बेटियों को बनाया हवस का शिकार
  • महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुई है यह घिनौनी वारदात
  • नाबालिग बच्चियों की मां ने पुलिस में की है शिकायत

महाराष्ट्र के पुणे जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक मां ने जुड़वा बेटियों के पिता पर आरोप लगाया है कि वह पिछले 4 सालों से अपनी 2 सगी बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था. दिमाग को सुन्न कर देने वाला यह मामला पुणे के कोंढवा खुर्द का है. जहां एक पिता के खिलाफ अपनी 2 नाबालिग मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

पीड़ित बच्चियों की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उसने बताया कि पिछले 4 सालों से मासूमों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था. आरोपी की खुद की फेब्रिकेशन की दुकान है और वह जून 2020 से उससे अलग रह रही है. पीड़ित मासूम बच्चियों की मां ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में लिखा है कि वह मेस चलाकर अपना गुजारा करती है और उसके 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं. 

पीड़ित मासूम बच्चियों की मां ने अपनी शिकायत में लिखा है कि साल 2016 में उसकी एक बेटी ने पेट दर्द होने की बात बताई थी. जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गई तो उस डॉक्टर ने उसे लोटस डायग्नोस्टिक सेंटर सोनोग्राफी करने को कहा. आरोपी ने मां से सोनोग्राफी की रिपोर्ट छीन कर उसे गैस पर रखकर जला दिया.

Advertisement

पीड़ित बच्चियों की मां ने बताया कि एक रात वह अपने बच्चों के साथ बेडरूम में सोई हुई थी और आरोपी हॉल में सोया हुआ था. रात के दो-ढाई बजे बच्ची के रोने की आवाज आई जिससे वह नींद से जाग गई. उसके हॉल में जाते ही पीड़ित मासूम जोर-जोर से रोते हुए मां के पास आई और कहने लगी कि उसके पिता ने उसके साथ गंदा काम किया है. 

देखें: आजतक LIVE TV

अपनी बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले से जमीन निकल गई. तब तक शिकायतकर्ता मां की दूसरी बेटी भी नींद से जाग गई थी. उसने भी बताया कि तुम जब भी कुछ सामान लाने बाजार या किसी काम से जाती हो तो वो हमारे साथ गंदा काम करते हैं और अगर उन्हें मना करते हैं तो सेफ्टी पिन चुभाते हैं. 

बच्चियों की मां ने जब आरोपी से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो सबको जान से मार देगा. लाख समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया जिससे पति-पत्नी में झगड़े होने लगे. जिसके बाद आरोपी सभी को छोड़कर जून 2020 में चला गया. पीड़ित बच्चियों की मां की शिकायत पर कोंढवा पुलिस ने आरोपी पिता पर बलात्कार और बाललैंगिक अत्याचार के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement