नोएडा: फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर परीक्षा में धांधली करने वाले दो लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 55000 कैश बरामद किया है. इनके पास से एक स्कॉर्पियो कार और कई आधार कार्ड फर्जी मार्कशीट और पैन कार्ड की बरामद हुए हैं. 

Advertisement
नोएडा पुलिस के साथ गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी नोएडा पुलिस के साथ गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 30 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST
  • फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर करवाते थे परीक्षा
  • पुलिस ने इनके पास से 55000 कैश किया बरामद
  • 29 नवंबर को किया था पुलिस ने गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर परीक्षा में धांधली करने वाले दो लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 55000 कैश बरामद किया है. इतना ही नहीं इनके पास से एक स्कॉर्पियो कार और कई आधार कार्ड फर्जी मार्कशीट और पैन कार्ड भी बरामद हुए हैं. 

सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने इन बदमाशों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया है. दरअसल, ये आरोपी धोखाधडी कर परीक्षा में आवेदको की जगह खुद के सॉल्वर बैठाकर दिल्ली पुलिस व अन्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी करते थे. इसी गैंग के 02 सदस्यों मनोज पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम निमली थाना चरखी दादरी हरियाणा दूसरा प्रवीण पुत्र जय भगवान निवासी ग्राम निदाना थाना जुलाना जिला जींद हरियाणा को लेबर चौक से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

देखें आजतक LIVE TV

मनोज टीएमसी ऑनलाइन सेंटर मुंडका दिल्ली का संचालक है तथा प्रवीण सेंटर सुपरडेंट के पद पर नियुक्त है. इनके पास से 55000 रूपये नकद, एक महिंद्रा स्कार्पियो कार, मोबाइल फोन, दो मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड व दो पर्स बरामद हुए हैं.

दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए सॉल्वर गिरोह के 9 आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार सुबह सेक्टर-62 स्थित आईऑन डिजिटल परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया था. इनमें दो आरोपी दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 कार, 2.10 लाख रुपये और 8 फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए. पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने अभी तक करीब 110 लोगों को हरियाणा और दिल्ली पुलिस व ग्रुप डी में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलवाई हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement