इश्क, इनकार और खूनी इंतकाम... भाभी की बहन ने शादी ठुकराई तो देवर ने उठाया खौफनाक कदम

मथुरा में एक शख्स ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी अपने बड़े भाई की साली से शादी करना चाहता था, लेकिन इनकार मिलने पर उसने इसका दोष अपनी भाभी पर मढ़ दिया. हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश भी की, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है.

Advertisement
मथुरा के नौहझील इलाके में एक शख्स अपनी भाभी की बहन से एकतरफा प्यार करता था. (Photo: Representational) मथुरा के नौहझील इलाके में एक शख्स अपनी भाभी की बहन से एकतरफा प्यार करता था. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • मथुरा,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने इसका जिम्मेदार अपनी भाभी को मान लिया.

इसके बाद उसने कत्ल की वारदात को अंजाम दे डाला. इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी का प्रयास किया. अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मथुरा के नौहझील इलाके के बघई कटेलिया गांव के रहने वाला 23 वर्षीय दीपक अपने बड़े भाई प्रमोद की पत्नी करिश्मा की छोटी बहन को पसंद करता था. उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन युवती ने दीपक के प्रपोजल को ठुकरा दिया.

दीपक को लगा कि उसकी भाभी ने ही उनकी शादी में अड़ंगा डाला है. इस वजह से वो उससे नाराज हो गया.

इसके बाद रविवार को दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा का गला रेतकर उसे मौत की नींद सुला दिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने उसी जगह पर ब्लेड से अपनी नसें काट ली. इस वीभत्स दृश्य को देखकर उसके घर में चीख-पुकार मच गई.

परिजन दोनों को आनन-फानन में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए. वहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की हालत गंभीर है.

Advertisement

उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.  इस वारदात में चौंकाने वाला पहलू परिवार का रवैया रहा. इस घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित करने की बजाए सबूतों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. हत्या में इस्तेमाल हथियार और खून से सने बिस्तर को धोकर बाहर सूखने के लिए डाल दिया गया. यही नहीं कमरे में फैले खून के धब्बों को भी साफ करने की कोशिश की गई. 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस वारदात की सूचना एक स्थानीय अस्पताल के जरिए मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. करिश्मा के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है.

पुलिस आरोपी के परिवार के सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है. फिलहाल गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement