बांदा: AC कोच में महिला का सामान लूटा, बदमाशों को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से कूदी

बांदा में महिला के साथ चलती ट्रेन में लूट का मामला सामने आया है. अपने सामान को बचाने के लिए महिला भी चलती ट्रेन से कूद गई जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
चलती ट्रेन में बदमाशों ने महिला का बैग छीना चलती ट्रेन में बदमाशों ने महिला का बैग छीना

aajtak.in

  • बांदा ,
  • 07 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST
  • चलती ट्रेन में महिला से लूटपाट
  • AC कोच में सफर कर रही थी महिला

उत्तर प्रदेश के बांदा में बीती रात महाकौशल एक्सप्रेस के AC कोच में सफर कर रही महिला के साथ चलती ट्रेन में लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जैसे ही बदमाशों ने महिला का बैग छीना वो चलती ट्रेन से अपने सामान को वापस लेने के लिए कूद गई. इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

Advertisement

जानकारी के मुताबित पीड़िता दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाले ट्रेन महाकौशल एक्सप्रेस के B1 कोच में सफर कर रही थी. आधी रात के दौरान जब ट्रेन डिंगवाही स्टेशन से गुजर रही थी तभी पहले से ट्रेन में बैठे घात लगाए बदमाश महिला से लूटपाट करने लगे.

महिला ने जब इसका विरोध किया तो अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश महिला का बैग उठाकर भागे. इस दौरान महिला भी बदमाशों के पीछे भागी और चलती ट्रेन से कूद गई. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई. 

इस मामले SP जीआरपी मोहम्मद इमरान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन में एक बैग छीनने की एक घटना संज्ञान में आई है. जिसमें ट्रेन में सफर कर रही महिला का बैग छीना गया. महिला से छीना हुआ बैग मजदूरी करने जा रही महिलाओं को सुबह के समय स्टेशन से कुछ दूरी पर पड़ा मिला. उन्होंने बैग की जानकारी गांव के प्रधान को दी. 

Advertisement

बैग में लैपटॉप और मोबाइल था. इसके अलावा गहने और रुपयों के संबंधित उनसे तहररी देने को कहा लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया.  पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. महिला की तरफ से तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी.  

(इनपुट- सिद्धार्थ गुप्ता)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement