MP: किसान के परिजनों ने किडनैपर्स को दिए पैसे, पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा

किसान का अपहरण कर फिरौती लेने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस को इनके पास से देसी कट्टा, कारतूस और फिरौती में ली गई रकम बरामद की. इस मामले में शामिल पुलिस को अन्य तीन बदमाशों की तलाश है.

Advertisement
अपहण के मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार अपहण के मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

खेमराज दुबे

  • श्योपुर,
  • 11 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST
  • फिरौती की रकम पुलिस ने बरामद किया
  • 3 बदमाशों गिरफ्तार और तीन की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को किसान के अपहरण के मामले में 6 बदमाशों की तलाश थी. इनके पास से पुलिस ने फिरौती की रकम और एक देशी तमंचा भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि 4 मार्च को जिले के अगरा थाने इलाके के चेटीखेड़ा गांव से किसान पूरण कुशवाह का अपरहण कर लिया गया था और उसके परिजनों से 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. 

Advertisement

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा. इस दौरान एक बदमाश जंगल से फरार होने में कामयाब रहा. पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की और अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी हालिस की. फिर गुरुवार शाम पुलिस को इनके एक साथी को पीपल बावड़ी के पास घेरा बंदी कर दबोच लिया. पकड़े गए बदमाशों के पास से एक देसी बंदूक, दो देसी कट्टे और फिरौती में ली गई 1 लाख 90 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली. 

एसपी ने बताया कि किसान का अपहरण करने वाले बदमाश शैलू उर्फ शैलेंद्र पुत्र माखन उर्फ रामनरेश यादव, बल्लो यादव और छुटई उर्फ रणवीर निवासी भुजपुरिया पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था. अपहरण कांड के आरोपी तीन बदमाश अभी भी फरार हैं. जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. गिरफ्तार बदमाशों ने किसान का अपहरण और फिरौती लेने की बात को कबूल कर लिया है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 6 थानों की पुलिस लगी थी. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने और कितनी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है.  साथ इस घटना में शामिल अन्य तीन की तलाश में पुलिस लगी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement