प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांडः गोरखपुर में 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 पर 302 का केस, प्रियंका गांधी ने मृतक की पत्नी से की बात

कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मृतक के घर के पास धरना प्रदर्शन शुरू करके पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए. इस दौरान पुलिस की सपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हो गई.

Advertisement
मृतक मनीष की पत्नी मीनाक्षी न्याय की गुहार लगाती हुई (वीडियो ग्रैब) मृतक मनीष की पत्नी मीनाक्षी न्याय की गुहार लगाती हुई (वीडियो ग्रैब)

गजेंद्र त्रिपाठी / रंजय सिंह

  • गोरखपुर/कानपुर,
  • 29 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST
  • रामगढ़ताल थाने में 3 पुलिसकर्मी और 3 अज्ञात पर केस
  • मृतक की पत्नी मीनाक्षी की सीएम योगी के आने की मांग
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीनाक्षी से की बात

कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है. प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में आज 3 पुलिसकर्मियों समेत कुल 6 लोगों पर गोरखपुर के थाना रामगढ़ताल में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया.

गोरखपुर में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में रामगढ़ताल एसओ जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक विजय यादव और 3 अज्ञात के खिलाफ थाना रामगढ़ताल में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement

इस बीच कानपुर में गोरखपुर में मारे गए मनीष गुप्ता के घर पर अभी भी हंगामा मचा हुआ है. पत्नी मीनाक्षी गुप्ता पहले पुलिस के आश्वासन पर मान गई थीं कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात कराई जाएगी, लेकिन इसके बाद परिजनों की सलाह पर उन्होंने बॉडी उठाने से इंकार कर दिया और मांग की इस बारे में लिखित आश्वासन दिया जाए. जब तक आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक बॉडी नहीं उठेगी.

इसे भी क्लिक करें --- गोरखपुर: 'राइफल से पुलिस ने मारा, सिर पिचक गया था', बोली प्रॉपर्टी डीलर की बहन

पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने कहा, 'विधायक सुरेंद्र मैथानी भी आए थे. पुलिस कमिश्नर भी आए थे मगर अभी भी कोई आश्वासन नहीं मिला. मैं सहमत नहीं हूं इसलिए अब अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. अंतिम संस्कार को रोक दिया है जब तक मुख्यमंत्री जी नहीं आएंगे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.'

Advertisement

मायावती ने भी की निंदा

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि  यूपी सीएम के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस द्वारा होटल में रात्रि रेड करके तीन व्यापारियों के साथ बर्बर व्यवहार व उसमें से एक की मौत अति-दुःखद व शर्मनाक घटना, जो राज्य में भाजपा सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलता है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने की बात
दूसरी ओर, कानपुर में मृतक मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता से कांग्रेस अध्यक्ष महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बात की है. प्रियंका ने 8 मिनट तक मीनाक्षी से फोन पर बात की.

कानपुर कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित का कहना है कि प्रियंका ने मृतक की पत्नी से पूरे घटनाक्रम को समझा. उन्होंने पूरा मामला समझने के बाद आश्वासन दिया कि हम हर स्तर पर मामले को उठाएंगे और आपको न्याय दिलाएंगे.

इस घटनाक्रम पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि खबरों के अनुसार गोरखपुर में एक कारोबारी को पुलिस ने इतना पीटा कि उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना से पूरे प्रदेश के आमजनों में भय व्याप्त है. इस सरकार में जंगलराज का ये आलम है कि पुलिस अपराधियों पर नर्म रहती है और आमजनों से बर्बर व्यवहार करती है.

Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
इसी दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मृतक के घर के पास धरना प्रदर्शन शुरू करके पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए. इस दौरान पुलिस की सपा कार्यकर्ताओं से झड़प भी हो गई.

सपा विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि अखिलेश यादव के निर्देश पर परिजनों से मिलने आए हैं. अखिलेश जी इस मामले को लोकसभा में उठाएंगे. विधायक का यह भी कहना है कि अखिलेश जी 10 दिन के अंदर उनसे मिलने भी आ सकते हैं.

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि इस घटना की हम निंदा करते हैं. मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई. उन्होंने भी इसकी निंदा की कि पुलिस वालों पर अभी भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. यह मामला दिल्ली तक जाएगा कल योगी जी आ रहे हैं और उसके पहले हम लोगों को नजरबंद कर दिया जाएगा. सरकार गुंडई पर उतारू है. अखिलेश यादव जी जब भी कानपुर आएंगे और परिवार से जरूर मिलेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement