मां की गोद में रोने की सजा...बिस्तर पर पटका, गला दबाया फिर मारा थप्पड़

सांबा के बीआरआई कमिला इलाके में एक महिला ने अपने 9 महीने के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. उसकी इस हरकत का उसी के किसी रिश्तेदार ने वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पति की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • सांबा,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST
  • मां ने की अपने 9 महीने के बच्चे की बेरहमी से पिटाई
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
  • पति की शिकायत पर महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट

जम्मू कश्मीर से एक बेरहम मां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने 9 माह के बच्चे को बुरी तरह पीट रही है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस से महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मामला सांबा जिले के बीआरआई कमिला इलाके का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने बच्चे को गोद में उठाया हुआ है. जैसे ही बच्चा रोने लगता है तो वह बच्चे को डांटते हुए उसे पहले बिस्तर पर पटक देती है. फिर उसका गला दबाती है. उसे थप्पड़ भी मारती है. बताया जा रहा है कि महिला का ये वीडियो उसी के एक रिश्तेदार ने बनाया था.

Advertisement

जैसे ही महिला के पति को इस घटना का पता चला उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि बच्चे को उसके पिता के पास दे दिया गया है. हालांकि, यह वीडियो एक महीना पुराना है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. और लोग महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement