दिल्लीः 7 संदिग्ध आतंकियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड, ISI और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर होगी पूछताछ

पुलिस की ओर से बताया गया कि भारत में ISI के मॉड्यूल का पता लगाकर उनका पर्दाफाश करना है. मॉड्यूल भारत में रह कर ही ऑपरेट कर रहा है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST
  • 'अंडरवर्ल्ड और आतंकियों के बीच की कनेक्टिविटी की पहचान करना'
  • 'भारत में फैले स्लीपर सेल के एक और मॉडयूल का पता लगाना है'
  • देश में मौजूद और भी आतंकियों को ट्रेस करना बाकीः दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए 7 संदिग्ध आंतकियों को आज बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस का कहना था कि पकड़े गए लोगों से कई मामलों में पूछताछ करनी है. साथ में स्लीपर सेल के एक और मॉडयूल का पता लगाना है.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कोर्ट से रिमांड मांगते हुए रिमांड पेपर में खुलासा किया कि अभी दिल्ली पुलिस को देश में मौजूद और भी आतंकियों को ट्रेस करना है जिन्हें पाकिस्तान में ISI की ओर से भारत में आतंकी हमले करने की ट्रेनिंग दी हुई है. 

Advertisement

पुलिस की ओर से बताया गया कि भारत में ISI के मॉड्यूल का पता लगाकर उनका पर्दाफाश करना है. मॉड्यूल भारत में रह कर ही ऑपरेट कर रहा है. साथ ही अंडरवर्ल्ड और आतंकियों के बीच की कनेक्टिविटी और इनसे जुड़े लोगों की पहचान भी करनी है.

इसे भी क्लिक करें --- कबाब खाने के चक्कर में पकड़ा गया ISIS आतंकी! सीरिया से पहुंचा था स्पेन

संदिग्धों की यात्रा का मकसद पर भी नजर!

कोर्ट में पुलिस ने यह भी बताया कि भारत में फैले स्लीपर सेल के एक और मॉडयूल का पता लगाना है. गिरफ्तार आरोपियों ने भारत के कई राज्यों में यात्रा की है, और ये यात्रा किस मकसद से की गई इसका पता लगाना है.

यही नहीं पुलिस के अनुसार, आतंकियों और अंडरवर्ल्ड के मनी ट्रेल का भी पता लगाना है. इसके अलावा कोर्ट में दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि ये एक बड़ी साजिश है जिसमें भारत के कई शहरों में सिलसिलेवार धमाका करना था.

Advertisement

साथ ही आईईडी की डिलीवरी के स्रोत का भी पता लगाना है. संदिग्ध लोगों के उनके मोबाइल डेटा की भी पड़ताल करनी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement